ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डालबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / politics / राहुल गांधी के लिए ईडी के पास पहुंचेंगे बिहार के कांग्रेसी विधायक, जानिए.....

राहुल गांधी के लिए ईडी के पास पहुंचेंगे बिहार के कांग्रेसी विधायक, जानिए.. क्या है तैयार?

13-Jun-2022 08:49 AM

PATNA : नेशनल हेराल्ड मामले में आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी पूछताछ करने वाला है। प्रवर्तन निदेशालय की तरफ से राहुल गांधी को पहले ही सम्मन भेजा जा चुका है और आज उन्हें ईडी के सामने हाजिर होना है। राहुल गांधी की इस पेशी को लेकर देशभर में कांग्रेसियों के अंदर उबाल है और राजधानी पटना में भी इसका असर दिखने वाला है। वैसे तो ईडी का सम्मन कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी गया है लेकिन उनके बीमार हो जाने की वजह से सोमवार को सोनिया से पूछताछ होने की संभावना नहीं है। 


राहुल से पूछताछ को लेकर सियासत गरम है। बिहार कांग्रेस के नेताओं ने ईडी की पूछताछ को बीजेपी की साजिश बताते हुए सोमवार को पटना ईडी ऑफिस यानी बिस्कोमान भवन के सामने धरना देने का एलान किया है। जब तक दिल्ली में राहुल गांधी से ईडी पूछताछ करती रहेगी पटना मे ईडी ऑफिस के बाहर प्रदेश कांग्रेस के नेता बैठे रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा, सांसद अखिलेश सिंह समेत पार्टी के एमएलए और एमएलसी ईडी ऑफिस के बाहर जमे रहेंगे। 


रविवार को कांग्रेस सांसद और राज्यसभा में मुख्य सचेतक डॉ सैय्यद नसीर हुसैन ने कहा कि नेशनल हेराल्ड प्रतिष्ठित अखबारों में से एक रहा है और किसी भी राजनीतिक दल की यह स्वेच्छा है कि वो किसे चंदा दे रहा है या ले रहा है। केंद्र सरकार सोनिया गांधी और राहुल गांधी के राजनीतिक जीवन को नकारात्मक प्रचार देने के लिए ईडी के आड़ में दुष्प्रचार और परेशान कर रही है।