खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
25-Aug-2025 12:09 PM
By FIRST BIHAR
CM Rekha Gupta Security: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को कुछ दिन पहले अचानक हुए हमले के बाद केंद्र सरकार ने उन्हें प्रदान की गई Z कैटेगरी की केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल सुरक्षा वापस ले ली है। अब उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी एक बार फिर दिल्ली पुलिस को सौंप दी गई है।
दरअसल, बीते 20 अगस्त की सुबह, जब 51 वर्षीय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सिविल लाइंस इलाके में अपने कैंप कार्यालय में जन सुनवाई कर रही थीं, तभी अचानक एक व्यक्ति ने उन पर हमला कर दिया। मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस हमले को उनकी हत्या की पूर्वनियोजित साजिश बताया था।
हमले के एक दिन बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने CRPF की वीआईपी सिक्योरिटी यूनिट को निर्देश दिया था कि वे सुरक्षा प्रदान करें। लेकिन बाद में योजना में बदलाव करते हुए सुरक्षा कवर वापस ले लिया गया। दिल्ली पुलिस ने हमले की जांच के तहत दो लोगों को हिरासत में लिया है।
मुख्य आरोपी 41 वर्षीय सकरिया राजेशभाई खिमजी है, जो ऑटो-रिक्शा चलाता है और गुजरात के राजकोट जिले का रहने वाला है। राजेश खिमजी ने जन सुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री पर जानलेवा हमला किया था। घटना के तुरंत बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ के बाद कोर्ट ने आरोपी को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।