ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड

Home / politics / डंके की चोट पर राजद नेता ने कह दी बड़ी बात, अपना कार्यकाल...

डंके की चोट पर राजद नेता ने कह दी बड़ी बात, अपना कार्यकाल पूरा करेगा महागठबंधन की सरकार, 2024 में भाजपा मुक्त होगा बिहार

25-Jan-2024 06:22 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में सियासी हलचल के बीच बड़ी खबर पटना से आ रही है। जहां जेडीयू की बैठक के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव ने अपने तमाम विधायकों को राबड़ी आवास पर बुलाया। राजद नेताओं के साथ उन्होंने बैठक की। राजद नेता शक्ति यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि डंके की चोट पर कहता हूं यह सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगा और 2024 में भाजपा मुक्त बिहार बढ़ता हुआ दिखाई देगा। 


शक्ति यादव ने आगे कहा कि कोई मीटिंग नहीं हुई है। प्रतिदिन लालू जी कार्यकर्ताओं से मिलते हैं। सरकार पूरी मजबूती के साथ बिहार में काम कर रही है। पहली प्रतिज्ञा नीतीश जी के नेतृत्व में पूरा किया गया। भाजपा को कुछ प्राप्त नहीं होने जा रहा है। 


उन्होंने कहा कि पूरी बिहार की जनता जानती है कि तेजस्वी यादव काम करने के लिए जाने जाते हैं। जो लोग कयास लगा रहे हैं उन्हें लगाने दीजिये। सरकार भरोसे के साथ काम कर रही है। कोई बैठक नहीं हो रही है। 


वही रोहिणी आचार्य द्वारा पोस्ट डिलिट करने पर कहा कि जब भी कभी दूसरे संदर्भ में अभिव्यक्ति किसी की आती है और कुछ लोग उसको अलग दृष्टिकोण से परोसने की कोशिश करते हैं तो स्वाभाविक है वो चीजे हटा ली जाती है।