ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार

Home / politics / दमन-दीव में JDU को बड़ा झटका, प्रदेश जेडीयू यूनिट के 17 में से...

दमन-दीव में JDU को बड़ा झटका, प्रदेश जेडीयू यूनिट के 17 में से 15 सदस्य बीजेपी में शामिल

13-Sep-2022 07:49 AM

DESK : दमन-दीव में जेडीयू को बड़ा झटका लगा है। प्रदेश जेडीयू यूनिट के 17 में से 15 सदस्य बीजेपी में शामिल हो गए हैं। 15 जिला पंचायत सदस्यों ने जेडीयू का दामन छोड़ दिया है और उन्होंने बीजेपी जॉइन कर लिया है। एक साथ 15 सदस्यों का बीजेपी में विलय कहीं न कहीं जेडीयू  के लिए बड़ा झटका है। 




दरअसल, जिस तरह से मणिपुर में 5 विधायक बीजेपी में शामिल हो गए थे और अब दमन-दीव में प्रदेश जेडीयू यूनिट के 17 में से 15 सदस्यों ने बीजेपी का दामन थामा है तो इससे जेडीयू की चुनौती और बढ़ सकती है। आपको बता दें, क्षेत्रीय पार्टी की संख्या दूसरे राज्यों में सिमित होती है और इसे जोड़ने के लिए पार्टी को काफी मेहनत करनी पड़ती है। 




जिस तरह से बिहार में नीतीश कुमार ने बीजेपी का साथ छोड़ा और फिर राज्य में महागठबंधन की सरकार आ गई उस लिहाज़ से भी ये जेडीयू के लिए बड़ा झटका है कि दमन-दीव में प्रदेश जेडीयू यूनिट के 17 में से 15 सदस्य बीजेपी में शामिल हो गए हैं।