ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Expressway : बिहार को मिला पहला एक्सप्रेसवे! पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे में; जानिए कैसे बदलेगी 8 जिलों की किस्मत Bihar Road Accident : एक झटके में उजड़ गई 3 घरों की खुशियां, कटिहार में भीषण हादसा, गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर दुनिया को बड़ी राहत! अमेरिका-ईरान के बीच आखिरी वक्त पर हुआ युद्धविराम; क्या ये शांति की शुरुआत है या सिर्फ तूफान से पहले की शांति? Bihar News : आखिरी कैबिनेट मीटिंग? नीतीश कुमार के अगले कदम पर सबकी नजर, मीटिंग में बड़े फैसलों के संकेत; पढ़िए क्या हो सकता है स्पेशल BIHAR NEWS : बिहार में हथियार लाइसेंस पर सख्ती! हर महीने देनी होगी रिपोर्ट, 60 दिन में फैसला अनिवार्य Bihar Politics : मुरेठा से ‘मंजूरी’ तक : जानिए कैसे सम्राट चौधरी बने नीतीश कुमार के सबसे करीबी नेता, अब CM रेस में सबसे आगे Bihar Teacher news : बिहार में शिक्षक बनना अब आसान नहीं! 100 अंकों की मेरिट और इंटरव्यू के बाद ही मिलेगी नौकरी; जानिए पूरी चयन प्रक्रिया BIHAR NEWS : बिहार की 1 करोड़ जीविका दीदियों को मिलेगा बीमा कवरेज! सिर्फ ₹20–₹436 में 4 लाख तक का फायदा बिहार में बड़ा फैसला! सरकार ने इन अफसर और कर्मचारियों के ट्रांसफर पर लगा दी रोक, अब 2027 तक नहीं होगा तबादला; जानें पूरा अपडेट BIHAR NEWS : पटना समेत बिहार में बुधवार को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, हवा की रफ्तार 60 किमी/घंटा तक

Home / politics / कोरोना के मुद्दे पर PM मोदी और CM नीतीश के बीच होगी बातचीत,...

कोरोना के मुद्दे पर PM मोदी और CM नीतीश के बीच होगी बातचीत, शुक्रवार को हालात पर होगी चर्चा

19-Mar-2020 04:27 PM

PATNA : भारत में कोरोना के बढ़ते खतरे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच बातचीत होगी। दोनों नेता कोरोना वायरस के मुद्दे पर चर्चा करेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री मोदी देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और स्वास्थ्य मंत्रियों से चर्चा करने वाले हैं। 


प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को चार बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से जुड़ेंगे और कोरोना वायरस को लेकर मौजूदा हालात पर बातचीत करेंगे। कोरोना वायरस के मद्देनजर किस तरह की सतर्कता बरती जाए इसको लेकर पीएम आज रात आठ बजे खुद संवाद करने वाले हैं।


बता दें कि कोरोना वायरस ने दुनिया के डेढ़ सौ से ज्यादा देशों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। भारत, पाकिस्तान, चीन, इटली और अमेरिका में ये खतरनाक वायरस कोहराम मचा रहा है। भारत में अबतक 166 और दुनिया भर में दो लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। हालांकि भारत में कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते असर के बीच एक अच्छी खबर आई है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के द्वारा दावा किया गया है कि भारत में कोरोना वायरस समाज में फैल नहीं रहा है। यानी कि अगर किसी एक व्यक्ति में पॉजिटिव लक्षण पाए गए तो इसका मतलब ये नहीं है कि उसकी वजह से पूरे इलाके में इसका असर फैल जाएगा।