Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडी ‘देश और बिहार की प्रगति से दुखी होकर भ्रम फैला रहा विपक्ष’, मंत्री संतोष सुमन का राहुल-तेजस्वी पर बड़ा हमला ‘देश और बिहार की प्रगति से दुखी होकर भ्रम फैला रहा विपक्ष’, मंत्री संतोष सुमन का राहुल-तेजस्वी पर बड़ा हमला भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्त बिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’ बिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’ बेगूसराय में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 30 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राख कभी तोड़ते थे पत्थर, आज हैं अधिकारी: मजदूरी करने वाला बेटा बना डीएसपी, जानिए कौन हैं ये खास शख्स बिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़ बिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़
02-Apr-2024 03:00 PM
By First Bihar
PATNA: कांग्रेस ने बिहार की 3 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है. कांग्रेस की ओर से आज देश की 17 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का एलान किया गया है, जिसमें बिहार के तीन उम्मीदवार भी शामिल हैं.
कांग्रेस की इस सूची में बिहार के किशनगंज, कटिहार और भागलपुर में पार्टी के प्रत्याशियों के नाम का एलान किया गया है. किशनगंज से कांग्रेस के सीटिंग सांसद मो. जावेद को फिर से टिकट दिया गया है. वहीं, कटिहार सीट से कांग्रेसी दिग्गज तारिक अनवर को मैदान में उतारा गया है. इसके साथ ही भागलपुर सीट से पार्टी के विधायक अजीत शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है.
कटिहार सीट से उम्मीदवार बनाये गये तारिक अनवर वहां से तीन दफे सांसद रह चुके हैं. पिछला लोकसभा चुनाव भी कम अंतर से हारे थे. हालांकि कटिहार में आज दिलचस्प ड्रामा हुआ. तारिक अनवर नामांकन करने पहुंचे थे. लाव लश्कर के साथ कटिहार समाहरणायल पहुंचे तारिक अनवर से जनसभा भी कर ली.
लेकिन उसके बाद बगैर नामांकन किये वापस लौट गये. इसे लेकर कई तरह की चर्चायें हो रही हैं. कहा जा रहा है कि आलाकमान से फोन आने के बाद तारिक अनवर वापस लौट गये. लेकिन कुछ देर बाद ही दिल्ली से पार्टी के उम्मीदवारों की सूची जारी हुई जिसमें तारिक अनवर को प्रत्याशी बनाने का एलान किया गया.
उधर भागलपुर से उम्मीदवार बनाये गये अजीत शर्मा पार्टी उम्मीदवार के तौर पर पहली दफे लोकसभा का चुनाव लडेंगे. अजीत शर्मा लगातार तीन दफे से भागलपुर सीट से विधायक हैं. वे कांग्रेस विधायक दल के नेता भी रह चुके हैं. चर्चा ये है कि लालू यादव ने कांग्रेस को इस शर्त पर भागलपुर सीट दी है कि वहां से अजीत शर्मा को ही उम्मीदवार बनाया जाये.