Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल
12-Aug-2025 03:24 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Election 2025: बिहार में कांग्रेस पार्टी 17 अगस्त से 'मतदाता अधिकार यात्रा' की शुरुआत करने जा रही है। इस अभियान का नेतृत्व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी करेंगे। यात्रा की तैयारी को लेकर कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार, 12 अगस्त 2025 को राज्य के 25 जिलों के लिए को-ऑर्डिनेटर की सूची जारी की।
इस संबंध में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रेस रिलीज के माध्यम से जानकारी दी कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने यात्रा के लिए को-ऑर्डिनेटर की नियुक्तियों को मंजूरी दे दी है। कांग्रेस की बिहार इकाई के अध्यक्ष राजेश राम के अनुसार, यह यात्रा रोहतास से शुरू होगी और इसका उद्देश्य लोकतंत्र की रक्षा, जनता के मताधिकार की ताकत और संविधान की गरिमा को बनाए रखना है।
उन्होंने यात्रा को "ऐतिहासिक कदम" बताया। राजेश राम ने सोमवार को पार्टी पदाधिकारियों के साथ यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक भी की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा कि यह यात्रा लोकतंत्र की रक्षा और मतदाता अधिकारों को मजबूत करने का एक ऐतिहासिक प्रयास है।
'मतदाता अधिकार यात्रा' के लिए को-ऑर्डिनेटर
रोहतास - अजय राय उर्फ रामकिशन ओझा
औरंगाबाद - धीरज गुर्जर
गया - कमलेश्वर पटेल
नवादा और नालंदा - विधायक दिनेश गुर्जर
शेखपुरा - संजय कपूर
जमुई - कुलदीप इंदौरा
लखीसराय - सत्य नारायण पटेल
मुंगेर - नीलांशु चतुर्वेदी
भागलपुर - सांसद अशोक सिंह
कटिहार - भजन लाल जाटव
पूर्णिया - रामपाल जाट
अररिया - नदीम जावेद
सुपौल - वीरेंद्र राठौर
मधुबनी - विधायक शीशपाल सिंह
दरभंगा - अनिल चौधरी
मुजफ्फरपुर - कुलदीप वत्स
सीतामढ़ी - असलम शेख
मोतिहारी - काजी निजामुद्दीन
पश्चिम चंपारण - सांसद तनुज पूनिया
गोपालगंज - प्रियाव्रत सिंह
सीवान - राजेश ठाकुर
छपरा - सचिन यादव
आरा - विधायक कुमार जय मंगल
पटना - अविनाश पांडेय, सचेत बंटी, चेतन चौहान
