ब्रेकिंग न्यूज़

Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार

Home / politics / कांग्रेस-आरजेडी पर अमित शाह का हमला, कहा-भ्रष्टाचारियों को हर हाल में जाना होगा...

कांग्रेस-आरजेडी पर अमित शाह का हमला, कहा-भ्रष्टाचारियों को हर हाल में जाना होगा जेल, पाई-पाई देना होगा हिसाब

10-Apr-2024 04:52 PM

By First Bihar

GAYA : गया के गुरारू प्रखंड में आयोजित चुनावी रैली को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को संबोधित किया। लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद अमित शाह का यह पहला बिहार दौरा है। इस मौके पर बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, पूर्व सीएम सह गया लोकसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी जीतन राम मांझी, औरंगाबाद से प्रत्याशी सुशील कुमार सिंह, लोजपा के पशुपति पारस, नित्यानंद राय, मंत्री डॉ. प्रेम कुमार, रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा सहित कई मंत्री व भाजपा नेता और कार्यकर्ता मंच पर मौजूद थे। 


अमित शाह ने सबसे पहले देव सूर्य मन्दिर सहित देव स्थलों को नमन किया। उसके बाद महान स्वतंत्रता सेनानी सत्येंद्र नारायण  सिन्हा को भी नमन किया। उसके बाद अपने सम्बोधन में सभी को बिहार में विगत लोकसभा चुनाव में जीती गई कुल 39 सीटों की जगह अब सभी 40 सीटों पर जीत दिलाने की बात कही। जिससे भारत विश्व की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बन सके। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को हटाया और अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कराया है। उन्होंने कहा कि पुलवामा में आतंकी हमले के जवाब में भारत ने दस दिन के अंदर सर्जिकल स्ट्राइक करने का काम किया। 


जिससे आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब दिया गया है। पूरे बिहार के अंदर आयुष्मान कार्ड योजना का काम बिहार के एनडीए सरकार ने किया है। अब कोई गरीब इलाज के आभाव में नहीं मरेगा। दिल्ली में बैठा गरीब का बेटा नरेंद्र मोदी मुफ्त में उनका इलाज कराएगा। इस दौरान अमित शाह ने भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के जरिए कांग्रेस और आरजेडी  पर हमला बोला। कहा कि कांग्रेस की सरकार आई और गई। वही लालूजी की भी  सरकार आई और गई लेकिन किसी ने कर्पूरी जी के बारे में कुछ नहीं सोचा। 


केवल मोदी जी ने कर्पूरी ठाकुर जी के बारे में सोचा और उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया। अमित शाह ने कहा कि एक बार मोदी जी को 400 पार करवा दीजिए। मैं वादा करता हूं कि भारत को दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा अर्थतंत्र बनाने का संकल्प हम पूरा करेंगे। अयोध्या में राममंदिर को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस, राजद समेत पूरा इंडी गठबंधन इस मामले को लटका कर रखे थे। लेकिन मोदी जी ने मंदिर बनवाया। 


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस दौरान कांग्रेस और आरजेडी पर जमकर हमला बोला। कहा कि राजद और कांग्रेस ने मिलकर 12 लाख करोड़ का घोटाला किया है। जितने भी भ्रष्टाचारी हैं, उन सबको हर हाल में जेल जाना होगा। क्योंकि इन लोगों ने देश का पैसा लूटा है। देश के गरीबों को लूटा है। इसलिए ऐसे लोगों को देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। पाई-पाई का हिसाब लेगी। भ्रष्टाचारियों को मोदी सरकार भी नहीं छोड़ेगी।