Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडी ‘देश और बिहार की प्रगति से दुखी होकर भ्रम फैला रहा विपक्ष’, मंत्री संतोष सुमन का राहुल-तेजस्वी पर बड़ा हमला ‘देश और बिहार की प्रगति से दुखी होकर भ्रम फैला रहा विपक्ष’, मंत्री संतोष सुमन का राहुल-तेजस्वी पर बड़ा हमला भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्त बिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’ बिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’ बेगूसराय में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 30 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राख कभी तोड़ते थे पत्थर, आज हैं अधिकारी: मजदूरी करने वाला बेटा बना डीएसपी, जानिए कौन हैं ये खास शख्स बिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़ बिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़
22-Dec-2024 10:40 PM
By First Bihar
PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Cm Nitish Kumar) कल यानी 23 दिसंबर के प्रगति यात्रा (Pragati Yatra) पर निकलने वाले हैं। मुख्यमंत्री पश्चिम चंपारण से अपनी प्रगति यात्रा की शुरूआत करेंगे। मुख्यमंत्री की इस यात्रा को सफल बनाने के लिए बिहार के प्रशासनिक अमले (entire administrative staff) ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। CM नीतीश की प्रगति यात्रा से एक दिन पहले जेडीयू ने एक पोस्टर जारी किया है।
JDU (जनता दल यूनाइटेड) ने जो पोस्टर जारी किया है उसमें यह लिखा हुआ है कि 'जब बात बिहार की हो नाम सिर्फ नीतीश कुमार का हो'... जनता दल यूनाइटेड द्वारा जारी किये गये पोस्टर को पूरे पटना में लगाया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा से पहले पटना सहित कई जिलों में यह पोस्टर लगाया गया है।
सीएम नीतीश की यात्रा को लेकर जिला का पूरा प्रशासनिक महकमा तैयारियों में जुट गया है। प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां जोरों पर हैं। सुरक्षा के मद्देनज़र करीब 500 जवानों के साथ डेढ़ सौ अधिकारी औऱ मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। संतपुर के कदमहिया गांव में दो दो हेलीपैड बनाये गए हैं, जहां मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर लैंड करेगा।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन पर वाल्मीकि टाइगर रिज़र्व से सटे सन्तपुर घोठवा टोला की तस्वीर और तकदीर बदलने की कवायद तेज़ है। सीएम की यात्रा को लेकर महिलाओं में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। इस इलाके में जीविका समूह से जुड़ी और आंगनबाड़ी सेविकाएं तरह तरह की हस्तकल्प कृतियां बना रही हैं।
वहीं कुछ सीएम के स्वागत में रंगोली बनाने में जुटी हैं। एक ओर सरकार के आगमन को लेकर स्वागत की जोरदार तैयारी चल रही है तो वहीं सरकारी योजनाओं को ताबड़तोड़ धरातल पर उतारा जा रहा है। एसपी सुशांत कुमार सरोज़ नें बताया कि सीएम के आगमन को लेकर सख्त निगरानी बरती जा रही है। स्थानीय मुखिया ने कहा कि जो काम 15 साल में नहीं हुआ था वह महज़ 15-20 दिनों में पूरा किया जा रहा है, जिससे इलाके के लोगों में ख़ुशी का माहौल है।