मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड
07-Jun-2022 03:20 PM
HAJIPUR : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज उत्तर बिहार को राजधानी पटना से जोड़ने वाले महात्मा गांधी सेतु के पूर्वी लेन का लोकार्पण कर दिया. एनडीए के कई नेता मौजूद रहे. इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की तारीफ की. CM नीतीश ने कहा कि आपने जो इथेनॉल को लेकर किया है उसको हम कभी भूल नहीं सकते. हमने इथेनॉल की संभावनाओं पर जोर दिया था, आपने उसे पूरा किया है. आप यहां आते रहिए.
नीतीश कुमार ने इस दौरान कहा कि इथेनॉल का काम हम पहले शुरू करना चाहते थे. 2007 में हम इसके लिए नियम भी बनाए थे, लेकिन उस वक्त के केंद्र सरकार ने इसे स्वीकार नहीं की और इसके लिए इजाजत नहीं मिली थी. लेकिन जब आपने इसके लिए साथ देने की बात कही तो हमें इतनी ख़ुशी हुई कि जो काम हमलोग पहले करना चाहते थे, उसे आपलोग ने तय कर दिया कि इथेनॉल बनेगा. नीतीश ने कहा कि अगर आप साथ रहेंगा तो जान लीजिए यहां इतना इथेनॉल बनेगा कि देश में इथेनॉल की कमी नहीं होगी. साथ यह भी कहा कि इथेनॉल को बिहार मे लिमिट नहीं रखिए, इससे बिहार का विकास तो होगा ही साथ ही देश का भी विकास होगा.इससे बिहार के लोगों का विकास में सहूलियत होगी.
आपको बता दें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हाजीपुर में विभिन्न सड़क योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन के दौरान बड़ा एलान किया है. नितिन गडकरी ने कहा कि साल 2024 के समाप्त होने से पहले बिहार की सड़कें अमेरिका से भी अच्छी हो जाएंगी. नितिन गडकरी ने कहा कि वे जो भी बोलते हैं, उसे कर के दिखाते हैं. उन्होंने बिहार के लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि जो वचन दिया हूं उसे पूरा करके दिखाउंगा.
नितिन गडकरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सड़कों के विकास से बिहार भी आने वाले दिनों में देश का समृद्ध राज्य बन जाएगा. उन्होंने कहा किएक समय था जब गंगा पर मात्र एक पुल था लेकिन आज पुलों का जाल बिछाया जा रहा है. बिहार सरकार की तरफ से गंगा पर जितने भी पुलों के निर्माण की मांग की गई थी सभी को सहमति दे दी गई है. उन्होंने बिहार वासियों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि 2024 के समाप्त होने से पहले बिहार की सड़कें अमेरिका की सड़कों से भी अच्छी बन जाएंगी.