ब्रेकिंग न्यूज़

पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला'

Home / politics / ‘सीएम नीतीश को सही इलाज की जरुरत.. राज्यपाल कराएं जांच’ मुख्यमंत्री के गृह...

‘सीएम नीतीश को सही इलाज की जरुरत.. राज्यपाल कराएं जांच’ मुख्यमंत्री के गृह जिला में गरजे चिराग

08-Nov-2023 05:36 PM

By RAJKUMAR

NALANDA: शीतकालीन सत्र के दौरान सदन में प्रजनन दर को लेकर मुख्यमंत्री के बयान को लेकर बिहार की सियासत गर्म हो गई है। विपक्षी दल के नेता लगातार यह दावा कर रहे हैं कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मानसिक हालत खराब हो गई है और उन्हें इलाज की जरुरत है। नीतीश के नालंदा पहुंचे लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने राज्यपाल से नीतीश कुमार का मेडिकल टेस्ट कराने की मांग कर दी है। 


दरअसल, चिराग पासवान बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा पहुंचे थे, जहां उन्होंने जिला मुख्यायल बिहारशरीफ स्थित श्रम कल्याण केंद्र मैदान में जनसंवाद में चिराग पासवान ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके पिता तुल्य है लेकिन सदन में जिस तरह से उन्होंने बयान दिया और इसके अलावा कई बार ऐसा कार्य किया जिससे लगता है कि अब इन्हें इलाज की जरूरत है।


उन्होंने राज्यपाल से सीएम नीतीश का मेडिकल टेस्ट कराकर उसकी रिपोर्ट केंद्र को सौंपने की मांग की है और कहा है कि नीतीश कुमार का सही तरीके से इलाज कराने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से हमें प्रताड़ित किया गया वह सभी लोग जानते हैं। हमारे परिवार में विवाद उत्पन कराया गया ताकि हम डर जाएं लेकिन चिराग पासवान शेर का बेटा है वह डरने वाला नहीं है। लोगों का प्यार मिला तो आने वाले समय में नीतीश कुमार को गद्दी से हटाने का काम करेंगे और नए बिहार का निर्माण करेंगे।