बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक। BIHAR NEWS : ‘नौकरानी को थार, गर्लफ्रेंड्स को प्लॉट’—SDPO गौतम कुमार से EOU की मैराथन पूछताछ, हर बार सीमाई पोस्टिंग के सवाल पर छूटे पसीने BIHAR BHUMI : बिहार में बड़ा बदलाव! अब SC-ST, विधवा और सैनिकों के जमीन केस सबसे पहले निपटाए जाएंगे, सिन्हा ने कर दिया फैसला Bihar Weather : अचानक बदलेगा मौसम! बिहार में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अलर्ट पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM
04-Aug-2020 05:20 PM
PATNA : कोरोना संक्रमण के बीच बिहार में विधानसभा चुनाव और समय पर होंगे या नहीं यह एक बड़ा सवाल बना हुआ है। आयोग बिहार में विधानसभा चुनाव कराने के लिए हर पल तैयारी में जुटा हुआ है। संक्रमण काल के बीच चुनाव कैसे सुरक्षित तरीके से कराए जाएं इसके लिए कई स्तरों पर कवायद की जा रही है लेकिन अब तक के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के बीच आम सहमति नहीं बन पाई है। अब चुनाव आयोग में एक बार फिर से तमाम राजनीतिक दलों से सुझाव मांगे हैं चुनाव आयोग ने 11 अगस्त तक सभी राजनीतिक दलों को चुनाव प्रचार और रैलियों को लेकर सुझाव देने को कहा है।

आयोग ने एक पत्र जारी करते हुए सभी राजनीतिक दलों को इस बात की सूचना दी है कि वह एक 11 अगस्त तक अपने सुझाव आयोग को भेज दें। इसके पहले आयोग ने 17 जुलाई को सभी राजनीतिक दलों से सुझाव मांगे थे। 31 जुलाई तक के सुझाव भेजने की अंतिम तारीख थी। कई राजनीतिक दलों ने अपने सुझाव आयोग के पास भेज भी दिए हैं लेकिन अब तक कुछ राजनीतिक दल के विचार आयोग के पास नहीं पहुंचे हैं लिहाजा एक बार फिर सुझाव भेजने की तारीख बढ़ाते हुए सब से राय मांगी गई है।
चुनाव आयोग ने 17 जुलाई को जो पत्र तमाम राजनीतिक दलों को भेजा था उसके बाद बीजेपी और जेडीयू ने आयोग के पास अपने सुझाव दिए हैं। इन दोनों राजनीतिक दल की तरफ से डिजिटल कैंपेन और वर्चुअल रैली को सही माध्यम बताया गया है जबकि लोक जनशक्ति पार्टी के साथ-साथ राष्ट्रीय जनता दल ने डिजिटल और वर्चुअल कैंपेन पर एतराज जताया है। इन दोनों दलों ने बिहार में विधानसभा चुनाव कराने लायक हालात भी नहीं बताए हैं आयोग को अभी कई अन्य दलों की तरफ से सुझाव मिलने का इंतजार है।