ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक। BIHAR NEWS : ‘नौकरानी को थार, गर्लफ्रेंड्स को प्लॉट’—SDPO गौतम कुमार से EOU की मैराथन पूछताछ, हर बार सीमाई पोस्टिंग के सवाल पर छूटे पसीने BIHAR BHUMI : बिहार में बड़ा बदलाव! अब SC-ST, विधवा और सैनिकों के जमीन केस सबसे पहले निपटाए जाएंगे, सिन्हा ने कर दिया फैसला Bihar Weather : अचानक बदलेगा मौसम! बिहार में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अलर्ट पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM

Home / politics / पैदा तो बहुत ज्यादा कर दिए.. क्या इतना अधिक पैदा करना चाहिए? :...

पैदा तो बहुत ज्यादा कर दिए.. क्या इतना अधिक पैदा करना चाहिए? : चुनावी सभा में लालू पर क्या बोल गए सीएम नीतीश

20-Apr-2024 04:00 PM

By First Bihar

KATIHAR : लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। दूसरे चरण में बिहार की पांच सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी राजनीतिक दल चुनावी मैदान में उतरकर मतदाताओं को गोलबंद कर रहे हैं। शनिवार को कटिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। जहां उन्होंने लालू प्रसाद यादव की फैमिली पर जोरदार हमला बोला है।


दरअसल, लोकसभा चुनाव का प्रथम चरण संपन्न होने के बाद तमाम राजनीतिक दल दूसरे चरण के चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। आगामी 26 अप्रैल को दूसरे चरण की वोटिंग होनी है। बिहार की पांच सीटों किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका में 26 तारीख को मतदान होना है। ऐसे में एनडीए और महागठबंधन के साथ-साथ निर्दलीय भी चुनाव मैदान में ताल ठोक रहे हैं।


शनिवार को कटिहार के डुमरिया में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू परिवार को निशाने पर लिया। मुख्यमंत्री ने खुले मंच से कहा कि लालू प्रसाद ने जितने बच्चे पैदा कर दिए, उतने बच्चे पैदा नहीं करना चाहिए था। लालू को निशाने पर लेते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जब खुद सीएम की कुर्सी से  हट गए तो बीवी को मुख्यमंत्री बना दिया। आजकल बाल-बच्चा को सेट करने में लगे हैं। पैदा तो बहुत ज्यादा कर दिए.. इतना ज्यादा पैदा करना चाहिए किसी को बाल-बच्चा?


सीएम ने कहा कि लालू प्रसाद को इन सब बातों का ध्यान रखना चाहिए था। पति-पत्नी की 15 साल की सरकार ने बिहार को गर्त्त में धकेल दिया है। उन्होंने मुसलमानों के लिए भी कुछ नहीं किया। 10 लाख नौकरी वर्ष 2020 में शुरू हुई योजना सात निश्चय-2 का हिस्सा है। लेकिन तेजस्वी यादव हमारे काम का क्रेडिट खुद ले रहे हैं और सभी जगह झूठ फैलाने का काम कर रहे हैं।