ब्रेकिंग न्यूज़

बजट 2026: राष्ट्रीय जलमार्ग से जुड़ेगा पटना, बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का एलान; सी-फ्लेन योजना और आत्मनिर्भर भारत निधि में 2000 करोड़ का टॉपअप Budget 2026 : बायो फार्मा और सेमी कंडक्टर पर सरकार का बड़ा टारगेट..', निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में MSME पर ख़ास जोड़; टेक्सटाइल सेक्टर को भी बूस्टर Union Budget 2026 : निर्मला सीतारमण ने संसद में पेश किया बजट, 16वें वित्त आयोग की रिपोर्ट रखी, आत्मनिर्भर भारत पर जोर; जॉब, किसान और आम आदमी पर फोकस... Ayushman Bharat Yojana : केंद्रीय बजट 2026: रिकॉर्ड 9वीं बार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी बजट, इन 5 बड़ी घोषणाओं पर टिकी नजर Patna Ring Road Project: एनएच-22 से एनएच-31 तक सड़क चौड़ीकरण को केंद्र की मंजूरी, पटना को मिलेगी ट्रैफिक से राहत Bihar Bhumi : बिहार में राजस्व कर्मचारियों के लिए नई ट्रेनिंग, विजय सिन्हा ने दी अंतिम चेतावनी Begusarai murder : बीएससी नर्सिंग छात्र की गोली मारकर हत्या, गांव में दहशत Mahatma Gandhi Setu : पटना-हाजीपुर आवागमन में बड़ी राहत, इस महीने से शुरू होगा महात्मा गांधी सेतु के समानांतर फोर लेन ब्रिज; जाम से मिलेगा निजात Bhagalpur news : दलित टोला में केस की धमकी के बाद चार राउंड फायरिंग, आरोपी का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल Suraj Bihari Murder: बिहार में LIVE मर्डर का CCTV वीडियो सामने, अंधाधुंध बुलेट बरसाते दिख रहे आरोपी; तीन गोलियां खाने के बाद भी सूरज ने बदमाशों को खदेड़ा

Bihar Politics: 'संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने की साजिश रच रहा विपक्ष' चिराग पासवान का तेजस्वी पर हमला

Bihar Politics: बिहार में दो वोटर आईडी विवाद पर चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव और विपक्ष को घेरा। उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है और चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर जानबूझकर सवाल उठाए जा रहे हैं।

Bihar Politics

10-Aug-2025 01:23 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: बिहार में दो वोटर ID विवाद को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा पर लगाए गए आरोपों पर एलजेपी (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने विपक्ष पर संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने और राजनीतिक माहौल को अराजक बनाने का आरोप लगाया।


चिराग पासवान ने कहा कि पहले यह समझिए कि आरोप कौन लगा रहा है। चार दिन पहले जब हम लोग तेजस्वी यादव पर दो ईपिक नंबर होने की बात उठा रहे थे, तब वे सीधा दूसरों पर दोष मढ़ रहे थे। आज वही बात खुद पर आई तो लीपापोती की जा रही है। पहले अपनी चिंता कीजिए।


उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर इस विषय में कोई गड़बड़ी है, तो चुनाव आयोग इसकी निष्पक्ष जांच करेगा, और कार्रवाई भी करेगा लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष हर प्रक्रिया पर सवाल उठाकर एक सुनियोजित साजिश रच रहा है। राहुल गांधी ने इस मुद्दे को लेकर इवेंट बना डाला। जबकि जहां इनकी सरकार है, जैसे कर्नाटक, वहां अगर यही SIR प्रक्रिया लागू की जाती तो ये लोग उसका भी विरोध करते। शिकायतें तो ये करते हैं, लेकिन जब सुधार की प्रक्रिया अपनाई जाती है, तो उसी पर सवाल खड़े करते हैं।


चिराग ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वह संवैधानिक संस्थाओं पर विश्वास नहीं रखता और उनका उद्देश्य सिर्फ राजनीतिक ड्रामा और मीडिया में हंगामा करना है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की सूची को जारी हुए 10 दिन हो चुके हैं। आज तक ना राजद और ना ही कांग्रेस की तरफ से एक भी लिखित आपत्ति दर्ज कराई गई है। सिर्फ प्रेस कॉन्फ्रेंस और आरोप-प्रत्यारोप से मीडिया में माहौल बनाया जा रहा है।


चिराग पासवान ने आगे कहा कि आप संसद नहीं चलने देते, लोकसभा नहीं चलने देते और जब चुनाव आयोग प्रक्रिया लागू करता है, तो आप उसी पर सवाल उठाते हैं। अगर किसी प्रक्रिया पर आपत्ति है, तो उसी प्रक्रिया का पालन कर सुधार संभव है लेकिन विपक्ष को तो सिर्फ माहौल बिगाड़ना है। अंत में चिराग ने यह भी कहा कि चुनाव आयोग निष्पक्ष संस्था है, वह हर व्यक्ति पर एक समान कार्रवाई करता है, चाहे वह सत्ता पक्ष हो या विपक्ष।