मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड
17-Oct-2020 08:49 PM
By Ramesh Rai
SAMASTIPUR : बिहार विधानसभा चुनाव में जेडीयू और एलजेपी के बीच तल्खी और तेज होती जा रही है. जैसे-जैसे मतदान का समय नजदीक आ रहा है. वैसे-वैसे इन दोनों पार्टियों के बीच जुबानी जंग भी तेज जो गई है. नीतीश सरकार में योजना और विकास मंत्री महेश्वर हजारी ने लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के ऊपर एक बड़ा आरोप लगाया है.
समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर विधानसभा सुरक्षित सीट से अपने नामांकन के बाद जेडीयू प्रत्याशी और बिहार सरकार के योजना और विकास मंत्री महेश्वर हजारी ने एलजेपी अध्यक्ष पर बड़ा आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि एलजेपी वोटकटवा पार्टी है और चिराग पासवान टिकट देने के लिए दुकान खोलकर बैठे हुए हैं. चिराग ने पहले कहा था कि सिर्फ जेडीयू के खिलाफ उम्मीदवार देंगे लेकिन अब बीजेपी के खिलाफ भी प्रत्याशी देने लगे हैं. उन्होंने ये भी कहा कि टिकटों की नीलामी करने के लिए वह बोली लगा रहे हैं.
बिहार सरकार के मंत्री महेश्वर हजारी ने आगे कहा कि इस चुनाव में एनडीए की आंधी चल रही है और हम 200 से ज्यादा सीटें लाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में फिर से सरकार बनाने जा रहे हैं. तेजस्वी के दस लाख रोजगार देने की बात को हास्यास्पद बताते हुए उन्होंने कहा कि जो आदमी खुद मंत्री रह चुका है, वह इस तरह की झूठी घोषणा कर रहा है. इस छलावे को जनता अच्छे से समझ रही है.