ब्रेकिंग न्यूज़

गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा Bihar Weather : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 7 से 9 अप्रैल तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज

Home / politics / चिराग पासवान ने बिहार सरकार पर उठाए सवाल, राशन कार्ड धारकों का नाम...

चिराग पासवान ने बिहार सरकार पर उठाए सवाल, राशन कार्ड धारकों का नाम नहीं जोड़ने पर बरसे

24-Apr-2020 09:20 AM

PATNA : लोकजनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने लॉकडाउन  में केंद्र सरकार के फ़ैसले के बाद भी नए राशन कार्ड धारकों का नाम नहीं जोड़ने पर बिहार सरकार पर सवाल खड़े किए हैं।चिराग पासवान ने दनादन ट्वीट कर नीतीश सरकार के कार्यकलाप पर सवाल उठाए हैं। 


चिराग पासवान ने ट्वीट करते हुए कहा है कि 14 लाख बिहारियों का नाम बिहार सरकार को राशन कार्ड धारकों की सूची में जोड़ना था ताकि उन्हें भी केंद्र सरकार द्वारा अतिरिक्त राशन का लाभ मिल सके लेकिन प्रदेश सरकार ने अभी तक नाम केंद्र को नहीं भेजा जिससे बिहार में कई परिवार में भूखमरी की स्थिति है।


चिराग पासवान के लिखा है कि लॉकडाउन में केंद्र सरकार ने तमाम प्रदेशों से बचे हुए लगभग 39 लाख राशन कार्ड धारकों की सूची जल्द भेजने को कहा है। जिसमें बड़ी संख्या लगभग 14.5 लाख बिहार प्रदेश के लभ्यर्थियों की है ।केंद्र सरकार के निरंतर प्रयासों के बाद भी बिहार सरकार ने अभी तक सूची नहीं भेजी है जिसके कारण लगभग 14.5 लाख बिहारवासियों को राशन मुहैया करने में परेशानी बनी हुई है । 


 एक दूसरे ट्वीट में लोजपा अध्यक्ष ने लिखा है कि ‪कई साथी जिनका नाम राशन कार्ड लिस्ट में नहीं है वह काफ़ी दिक़्क़त में है।बिहार में लगभग 14.5 लाख लोगों को इससे जोड़ा जाना है लेकिन प्रदेश सरकार ने अभी तक लाभार्थियों की सूची केंद्र को नहीं दी है जिससे उन्हें राशन का लाभ नहीं मिल पा रहा है।मुझे विश्वास है जल्द  सीएम नीतीशकुमार जी इसपर कदम उठाएंगे।