मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड
05-Jul-2021 09:35 AM
PATNA: पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान की आज जयंती है। एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान आज से आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं। चिराग आज पटना पहुंचेगे। पटना हाईकोर्ट स्थित डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद हाजीपुर के लिए रवाना होंगे। चिराग पासवान के स्वागत के लिए कार्यकर्ता पटना की सड़कों पर उतरे हैं। आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने के लिए कार्यकर्ता पटना पहुंच रहे हैं जो हाजीपुर के लिए रवाना होंगे।
चिराग पासवान अपने चाचा पशुपति पारस के संसदीय क्षेत्र हाजीपुर से ही इस यात्रा की शुरुआत करने जा रहे हैं। चिराग पासवान सबसे पहले पटना हाईकोर्ट स्थित डॉ अंबेडकर की प्रतिमा के पास पहुंचेंगे और माल्यार्पण के बाद गांधी सेतु होते हुए हाजीपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। हाजीपुर में दिनभर के कार्यक्रम के बाद लोगों से मिलते हुए चिराग पासवान वापस देर शाम पटना लौटेंगे।