ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत

Home / politics / चिराग के लिए तेजस्वी का एकतरफा प्यार, RJD मनाएगी रामविलास की जयंती

चिराग के लिए तेजस्वी का एकतरफा प्यार, RJD मनाएगी रामविलास की जयंती

26-Jun-2021 12:06 PM

PATNA: आरजेडी के 25वें स्थापना दिवस के मौके पर 5 जुलाई को राजद कार्यालय में समारोह का आयोजन किया जाएगा। आरजेडी दफ्तर में इस दिन स्थापना दिवस के साथ-साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. रामविलास पासवान की जयंती भी मनाई जाएगी। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बीते गुरुवार को आरजेडी कार्यालय का दौरा किया और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। 


इस बैठक में तेजस्वी यादव ने यह फैसला लिया कि 5 जुलाई को रामविलास पासवान की जयंती है और इसी दिन आरजेडी का स्थापना दिवस भी है। तेजस्वी ने ऐलान किया कि रामविलास पासवान की जयंती और राजद का स्थापना दिवस समारोह एक साथ मनाया जाएगा। पार्टी के स्थापना दिवस के दिन ही उनकी जयंती मनायी जाएगी। पहले दिवंगत रामविलास पासवान के तैलिय चित्र पर माल्यापर्ण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी जिसके बाद पार्टी के स्थापना दिवस का कार्यक्रम होगा। स्थापना दिवस समारोह में पटना से तेजस्वी यादव और दिल्ली से राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। यह पूरा कार्यक्रम वर्चुअल माध्यम से होगा। जिसमें पार्टी के कई नेता उपस्थित रहेंगे। दिल्ली से लालू प्रसाद यादव भी इस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।