ब्रेकिंग न्यूज़

कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले

Home / politics / चिराग का नीतीश पर जवाबी हमला, JDU के पूर्व एमएलसी LJP में होंगे...

चिराग का नीतीश पर जवाबी हमला, JDU के पूर्व एमएलसी LJP में होंगे शामिल

20-Sep-2021 06:47 AM

PATNA : जनता दल यूनाइटेड ने लोक जनशक्ति पार्टी के कुनबे में सेंधमारी क्या की चिराग पासवान भी नीतीश कुमार को जवाब देने के लिए खुद सामने आ गए। एक तरफ एलजेपी के नेता आज जेडीयू का दामन थामने वाले हैं। पूर्व एमएलसी बिनोद कुमार सिंह जेडीयू की सदस्यता लेने वाले हैं, वहीं दूसरी तरफ से चिराग पासवान ने जवाबी हमला करते हुए जेडीयू के पूर्व एमएलसी को लोक जनशक्ति पार्टी में शामिल कराने का फैसला कर लिया है। 


जनता दल यूनाइटेड से विधान पार्षद रह चुके मुन्ना कुमार सिंह आज लोक जनशक्ति पार्टी में शामिल होंगे। चिराग पासवान के श्रीकृष्णापुरी आवास पर शाम 4 बजे मिलन समारोह का कार्यक्रम रखा गया है। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी के साथ साथ बिहार संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हुलास पांडे के अलावे एलजीपी नेता शाहनवाज अहमद कैफी संजय पासवान संजय सिंह भी मौजूद रहेंगे। पूर्व एमएलसी मुन्ना कुमार सिंह औरंगाबाद और गया के इलाके में सक्रिय रहे है यह बिहार विधान परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं लोक जनशक्ति पार्टी के नेता मुन्ना कुमार सिंह के एलजेपी में शामिल होने को एक बड़ी सफलता मान रहे हैं। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान के बीच शह और मात का खेल जारी है। विधानसभा चुनाव में जेडीयू की हार का कारण बनने वाले चिराग को जवाब देते हुए उनके चाचा पशुपति पारस समेत अन्य सांसदों को जेडीयू ने पहले ही अलग करवा दिया था। अब लगातार पार्टी के दूसरे नेता चिराग का साथ छोड़ रहे हैं। ऐसे में चिराग पासवान ने जेडीयू के पूर्व विधान पार्षद को अपने खेमे में कर नीतीश को जवाब देने की कोशिश की है।