ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल

Home / politics / चार चरण के मतदान को लेकर चिराग पासवान ने किया दावा, कहा-300 से...

चार चरण के मतदान को लेकर चिराग पासवान ने किया दावा, कहा-300 से ज्यादा सीटें जीत रही एनडीए

15-May-2024 03:21 PM

By First Bihar

MOTIHARI: लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के सुप्रीमो व हाजीपुर से लोकसभा प्रत्याशी चिराग पासवान आज मोतिहारी पहुंचे। जहां उन्होंने एनडीए की बड़ी जीत का दावा किया। कहा कि चार चरण में अभी तक लोकसभा चुनाव हो चुका है। जो फीडबैक मिल रहा है उसी के आधार पर हम बात कर रहे हैं। 


चिराग ने दावा किया कि 300 से ज्यादा सीट एनडीए जीत रही है और एक बार फिर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। एनडीए गठबंधन  का जो लक्ष्य 400 पार का है उस लक्ष्य को हम पूरा करेंगे। 


प्रियंका गांधी द्वारा पीएम मोदी के ड्रेसिंग (पहनावे) को लेकर सवाल उठाने पर चिराग ने नसीहत देते हुए कहा कि प्रियंका गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कपड़े पहनने पर सवाल खड़ी कर रही है हमको ऐसा लगता है कि विरोधी गठबन्धन मुद्दा विहीन हो गई है इसलिए बेवजह के मुद्दों पर चर्चा कर रही है।