ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

Bihar Politics: बिहार में मायावती की पार्टी को बड़ा झटका, इस बड़े नेता ने बसपा को कहा गुडबाय

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बसपा को केवल एक सीट मिली थी और अब पार्टी के बिहार प्रभारी अनिल कुमार ने अपने पद और सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। यह कदम पार्टी के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है।

28-Nov-2025 09:20 AM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एक सीट जीतने वाली मायावती की बहुजन समाज पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के बिहार प्रभारी अनिल कुमार ने अपने पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। 


अपने इस्तीफे के पत्र में अनिल कुमार ने निजी कारणों का हवाला देते हुए बसपा प्रमुख मायावती को धन्यवाद भी दिया और कार्यकाल के दौरान मिले स्नेह, सहयोग और मार्गदर्शन के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार जताया।


अनिल कुमार के इस्तीफे के एक दिन पहले, पटना के महाराजा कॉम्पलेक्स स्थित सभागार में बिहार चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में बसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजे और राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद, राज्यसभा सदस्य रामजी गौतम समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।


हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में बसपा की स्थिति पहले से ही कमजोर थी। पार्टी ने अकेले चुनाव लड़ते हुए केवल एक सीट पर जीत दर्ज की थी। कैमूर जिले की रामगढ़ सीट से बसपा प्रत्याशी सतीश यादव ने भाजपा उम्मीदवार को महज 30 वोटों के अंतर से हराया। अब अनिल कुमार के इस्तीफे से पार्टी को अपने एकमात्र विधायक के टूटने का डर सता रहा है।


बीते बुधवार को पटना में हुई समीक्षा बैठक में अनिल कुमार ने कहा था कि बसपा के एकमात्र विधायक को तोड़ने के लिए कई प्रलोभन दिए जा रहे हैं, लेकिन हमारे MLA टूटेंगे नहीं। इस बयान के बावजूद अब पार्टी नेतृत्व के सामने एक नई चुनौती खड़ी हो गई है।