Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार
12-Apr-2024 06:33 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR : लोकसभा चुनाव के दौरान बिहार में बीजेपी की स्थिति अजीबोगरीब हो गयी है. पार्टी के नेता लगातार आलाकमान को चुनौती दे रहे हैं. अब एक विधायक ने जनसभा कर कहा है-लोकसभा चुनाव में वोट का बहिष्कार करिये. बीजेपी के विधायक ने कहा-मुझे डबल इंजन की सरकार पर कोई भरोसा नहीं है. पार्टी को जो करना है कर ले, मैं डरने वाला नहीं.
भाजपा विधायक का एलान
ये बयान है मुजफ्फरपुर के साहेबगंज से बीजेपी के विधायक राजू सिंह का. राजू सिंह ने मुजफ्फरपुर लोकसभा क्षेत्र के गायघाट क्षेत्र में अपने स्वजातीय लोगों के साथ सभा की. सभा में पार्टी के खिलाफ खुला मोर्चा खोल दिया. विधायक ने लोगों से वोट बहिष्कार करने को कहा. अपनी पार्टी और गठबंधन की सरकार को ही जमकर कोसा.
क्या बोले राजू सिंह
विधायक राजू सिंह ने लोगों के बीच कहा-मुझे बिहार की डबल इंजन की सरकार पर रत्ती भर भी भरोसा नहीं हैं. लोगों का विश्वास डबल इंजन की सरकार से खत्म हो गया है. लोगों को ये भ्रम होगा कि पहले पार्टी है तो मैं हूं. लेकिन मैं समझता हूं कि पहले मेरे लोग हैं तब पार्टी है. अभी लोकसभा चुनाव है तो वोट मांगने नेता आयेंगे. आप वोट का बहिष्कार करिये. आप लोग एकजुट होकर वोट का बहिष्कार करने का एलान करिये.
पार्टी की परवाह नहीं
विधायक राजू सिंह ने कहा कि हमलोगों को डबल इंजन की सरकार से न्याय नहीं मिल रहा है इसलिए हमलोगों को इस सरकार पर विश्वास नहीं है. पार्टी मेरे साथ क्या करेगी इसकी चिंता मैं नहीं करता. मैं विधायक रहूं या नहीं रहूं मुझे इसकी परवाह नहीं. मैं समाज के साथ खड़ा रहूंगा.
महिलाओं की इज्जत तार-तार हो रही
विधायक राजू सिंह ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में महिलाओं की इज्जत को तार-तार किया जा रहा है. ऐसी सरकार में विधायक बन कर रहने का क्या मतलब है. मैं विधायक नहीं रहने को तैयार हूं. राजू सिंह ने कहा कि मैं इस लड़ाई को छोड़ने वाला नहीं हूं और मैं इसके लिए आचार संहिता की भी परवाह नहीं करूंगा.
बता दें कि गायघाट में विधायक के स्वजातीय लोग पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगा रहे हैं. पुलिस के खिलाफ ही एक जाति के लोगों ने आज मीटिंग बुलायी थी. विधायक राजू सिंह उसी बैठक में शामिल होने पहुंचे थे और वहीं ये एलान कर दिया कि डबल इंजन सरकार पर भरोसा नहीं है.