गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहार गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहार IIT बाबा का नया अवतार… गुपचुप शादी के बाद पत्नी संग किया बड़ा खुलासा, अब मिलकर करेंगे ये खास काम! पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 30 हजार बोतल कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद NSMCH बिहटा की बड़ी सफलता: 1.8 किलो के थायरॉयड ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, महिला को मिला नया जीवन NSMCH बिहटा की बड़ी सफलता: 1.8 किलो के थायरॉयड ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, महिला को मिला नया जीवन बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर Bihar News: बीवी को छोड़ो, मेरे साथ रहो... प्रेमिका के दबाव में टूटा BPSC शिक्षक, बंद कमरे में उठाया खौफनाक कदम सासाराम: मैरिज हॉल रेड मामले में 23 महिलाओं को कोर्ट से मिली राहत, पीड़ित मानकर छोड़ा गया
22-Aug-2020 08:52 AM
By Aryan Anand
PATNA : कोरोना संक्रमण के बीच पहली बार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित की जा रही है। बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के आज से शुरू हो रही है जो रविवार तक के चलेगी। दोपहर 2 बजे कार्यसमिति की बैठक शुरू होगी। इस बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर अहम चर्चा होगी।
प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के उद्घाटन सत्र को पार्टी के बिहार चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस संबोधित करेंगे। इसके अलावा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी बैठक को संबोधित करेंगे। आज होने वाले पहले सत्र की बैठक में बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव के अलावे बीजेपी के अन्य वरिष्ठ नेता भी बैठक से जुड़ेंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा है कि कार्य समिति के सभी सदस्य, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, सांसद, विधायक, विधान पार्षद, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व विधान पार्षद समेत सभी विधानसभा प्रभारी और मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक वर्चुअल मीडियम से इस बैठक में जुड़ने वाले हैं।
आज से शुरू होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दो मामलों में बेहद महत्वपूर्ण है। चुनाव के पहले कार्यसमिति की यह अंतिम बैठक होगी जबकि नए प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा के बाद उनकी यह पहली बैठक होगी। आपको याद दिला दें कि 20 मार्च को पार्टी ने नए प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की थी लेकिन कोरोनावायरस के कारण कार्यसमिति की बैठक नहीं हो सकी है। आज की बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता चुनाव को लेकर अपने नेताओं का मिजाज जानेंगे और साथ ही साथ उनसे महत्वपूर्ण फीडबैक भी लेंगे।