मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत
19-Jul-2021 07:02 AM
PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी में टूट के बाद एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान का बीजेपी प्रेम धीरे-धीरे खत्म हो गया। कभी खुद को मोदी का हनुमान बताने वाले चिराग अब बीजेपी के ऊपर हमला बोलने का मौका नहीं छोड़ते, नतीजा अब सामने है। अब बीजेपी के नेता भी चिराग पासवान के ऊपर जोरदार हमला बोल रहे हैं। बीजेपी ने चिराग को तेजस्वी के साथ लाकर खड़ा कर दिया है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जयसवाल ने चिराग पासवान और तेजस्वी यादव को एक जैसा बताया है।
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कहा है कि चिराग हो या तेजस्वी दोनों में कोई क्वालिटी नहीं है। दोनों पिता के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। चिराग और तेजस्वी दोनों विरासत पर ढोने वाले नेता से ज्यादा और कुछ भी नहीं। दरअसल संजय जायसवाल हाजीपुर में पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित कर रहे थे, इसी दौरान उन्होंने खुले मंच से तेजस्वी और चिराग पर एक साथ हमला बोला। हाजीपुर में चिराग पर यह हमला इस बात का संकेत है कि बीजेपी रामविलास पासवान के इस किले में चिराग को पनपने नहीं देना चाहती।
चिराग पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने निशाना साधते हुए कहा कि एक नेता के परिवार में झगड़ा हुआ तो सड़क पर उतर कर राजनीति कर रहे हैं। पार्टी में टूट हो गई तो अपने चाचा और पार्टी के नेताओं की शिकायत करते नहीं थकते हैं। जायसवाल ने कहा कि राजनीति के लिए संख्या बल जरूरी होता है जो चिराग पासवान जैसे लोगों को समझ लेना चाहिए। जायसवाल ने राघोपुर की चर्चा करते हुए तेजस्वी यादव पर भी हमला बोला। संजय जायसवाल ने कहा कि जिनके माता-पिता बिहार के मुख्यमंत्री रहे, जो खुद बिहार के डिप्टी सीएम रहे फिर भी अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में पिता के नाम पर राजनीति करते हैं। जयसवाल ने कहा कि इससे यह बात समझ में आती है कि इन दोनों नेताओं के अंदर कोई क्वालिटी नहीं है और दोनों केवल विरासत को ढोने का काम कर रहे हैं।