बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान
10-Mar-2024 10:37 PM
By First Bihar
PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। बिक्रम से 3 बार भाजपा विधायक रहे अनिल कुमार शर्मा ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। बीजेपी से पाला बदलकर वो कांग्रेस में शामिल हो गये हैं। रविवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
लोकसभा चुनाव से पहले पाला बदलने का दौर जारी है। आज बीजेपी के पूर्व विधायक अनिल शर्मा कांग्रेस में शामिल हो गये हैं। नौबतपुर में मिलन समारोह में उन्होंने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान अखिलेश सिंह सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद थे। कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के बाद भाजपा के पूर्व विधायक अनिल शर्मा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बिक्रम विधानसभा उनका क्षेत्र शुरू से रहा है। 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उन्होंने पार्टी बदलने का फैसला लिया है क्योंकि उन्हें 2025 में विधानसभा का चुनाव लड़ना है। उन्हें उम्मीद है कि बिक्रम से कांग्रेस पार्टी उन्हें टिकट देगी।
बता दें कि सबसे पहले लोजपा के टिकट पर अनिल शर्मा बिक्रम के विधायक बने थे। दूसरी बार भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज की। फिर तीसरी बार भी बीजेपी की टिकट पर जीत हासिल की। वही 2015 में चौथी बार भाजपा के टिकट पर विधासभा चुनाव लड़े लेकिन हार का मुंह देखना पड़ गया। जिसके बाद फिर पांचवी बार 2020 में इसी सीट पर निर्दलीय लड़े लेकिन कांग्रेस के सिद्धार्थ सौरभ से वो चुनाव हार गये। अब वो 2025 की तैयारी में जुट गये है। उन्हें पूरा विश्वास है कि 2025 में कांग्रेस उन्हें बिक्रम से अपना उम्मीदवार बनाएगी।
