ब्रेकिंग न्यूज़

कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले

Home / politics / चिराग NDA में हैं और रहेंगे, मंत्री नीरज बबलू ने JDU को बता...

चिराग NDA में हैं और रहेंगे, मंत्री नीरज बबलू ने JDU को बता दी हकीकत

13-Sep-2021 01:07 PM

PATNA : बिहार में 2020 का विधानसभा चुनाव अलग लड़ने वाली लोक जनशक्ति पार्टी को बिहार एनडीए से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था. चुनाव के समय से ही चिराग पासवान की पार्टी बिहार एनडीए से अलग हो गई थी. लेकिन आज बिहार सरकार के मंत्री और बीजेपी विधायक नीरज कुमार 'बबलू' ने चिराग पासवान को एनडीए का हिस्सा बता दिया है. 




दरअसल, सहयोग कार्यक्रम में जनता की समस्याओं से रू-ब-रू होने के बाद मंत्री नीरज कुमार 'बबलू' पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. इसी बीच उनसे स्व. रामविलास पासवान की बरसी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शामिल नहीं होने और बीजेपी नेताओं द्वारा बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में शामिल होने की बात पर सवाल पूछा गया. इसपर मंत्री ने जवाब दिया कि चिराग पासवान से किसी नेता की भी नजदीकियां बढ़ सकती हैं, ये अलग बात है. चिराग पासवान एनडीए का हिस्सा हैं और आगे भी रहेंगे. 


मंत्री के इस बयान के बाद से बिहार की सियासत गर्मा सकती है. आपको याद दिला दें कि विधानसभा चुनाव के समय चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था. उन्होंने नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए से चुनाव लड़ने से साफ़ इंकार कर दिया था. और एनडीए गठबंधन से अलग होकर उन्होंने चुनाव लड़ा था. चिराग की पार्टी की तरफ से जेडीयू के उम्मीदवारों के खिलाफ 143 सीटों पर उम्मेदवार उतारे गए थे.