ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

Bihar Vidhansabha Winter Session: विधानसभा में शपथ ग्रहण के दौरान अपना ही नाम भूले विधायक विशाल प्रशांत, प्रोटेम स्पीकर ने भी नहीं लिया नोटिस

Bihar Vidhansabha Winter Session: बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र में तरारी के विधायक विशाल प्रशांत ने शपथ ग्रहण के दौरान अपना ही नाम भूल गए, जबकि प्रोटेम स्पीकर ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

01-Dec-2025 01:36 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Vidhansabha Winter Session: बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण कराया जा रहा है। प्रोटेम स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव विधायकों को शपथ दिला रहे हैं। तरारी से बीजेपी विधायक विशाल प्रशांत ने भी शपथ ग्रहण किया हालांकि इस दौरान वह अपना नाम लेना ही भूल गए।


दरअसल, बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो चुका है। प्रोटेम स्पीकर नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिला रहे थे। भोजपुर की तरारी सीट से नवनिर्वाचित विधायक विशाल प्रशांत ने भी विधायक पद की शपथ ली हालांकि शपथ ग्रहण करने के दौरान वह अपना नाम लेना भूल गए। विधायक के नाम भूल जाने का स्पीकर ने भी नोटिस नहीं लिया।


बता दें कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में एनडीए ने भोजपुर की सभी सात सीटों पर शानदार जीत दर्ज की थी। तरारी से बीजेपी के विशाल प्रशांत ने सर्वाधिक 96,887 वोट पाकर नया रिकॉर्ड बनाया था। उनके पीछे आरा सीट से बीजेपी के संजय सिंह टाइगर दूसरे स्थान पर रहे थे। जगदीशपुर सीट से भगवान सिंह कुशवाहा और शाहपुर से राकेश रंजन भी प्रमुख विजेता रहे। अन्य विजयी उम्मीदवारों में राधाचरण सेठ, राघवेंद्र प्रताप सिंह और महेश पासवान शामिल थे।


वोटों के विश्लेषण पर नजर डालें तो तरारी विधायक विशाल प्रशांत ने जिले में सबसे अधिक मत प्राप्त कर इतिहास रच दिया था। एनडीए की इस जीत ने सभी सात सीटों पर महागठबंधन का सूपड़ा साफ कर दिया था और जिले में पार्टी की मजबूत स्थिति को और अधिक मजबूती प्रदान की है।