ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

Bihar Vidhansabha Winter Session: पीली साड़ी और पाग पहन मैथिली ठाकुर ने किया शपथ ग्रहण, इस सीट से बनीं हैं सबसे कम उम्र की विधायक

Bihar Vidhansabha Winter Session: बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र में दरभंगा की अलीनगर सीट से जीतकर आई सबसे कम उम्र की विधायक मैथिली ठाकुर ने पीली साड़ी और पाग पहनकर मैथिली भाषा में शपथ ग्रहण किया।

01-Dec-2025 12:38 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Vidhansabha Winter Session: बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण कराया जा रहा है। प्रोटेम स्पीकर बारी बारी से सभी विधायकों को शपथ दिला रहे हैं। इस बीच सबसे कम उम्र की विधायक मैथिली ठाकुर ने विधायक पद की शपथ ली है।


दरअसल, बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो चुका है। सत्र के पहले दिन विधानसभा में नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण किया जा रहा है। सबसे पहले डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने शपथ ली, जिसके बाद विजय सिन्हा ने शपथ ग्रहण किया। इसके बाद वरीयता क्रम के अनुसार मंत्रियों ने शपथ ली। इसके बाद प्रोटेम स्पीकर विधायकों को शपथ दिला रहे हैं।


दरभंगा के अलीनगर सीट से चुनाव जीतकर पहली बार सदन पहुंचीं बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर ने विधायक पद की शपथ ले ली है। पहली बार बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ने और जीत दर्ज करने के बाद मैथिली ठाकुर बिहार की सबसे कम उम्र की विधायक बनी हैं। शपथ ग्रहण के दौरान उन्होंने पीले रंग की साड़ी पहनी थी और सिर पर पाग धारण कर रखा था। उन्होंने मैथिली भाषा में शपथ ग्रहण किया। 


बता दें कि पहले दिन कुल 243 नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण किया जाएगा। इसके साथ ही नए विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया भी पूरी होगी। दो दिसंबर को नए विधानसभा अध्यक्ष का निर्वाचन कराया जाएगा। नई सरकार के गठन के बाद 18वीं विधानसभा की यह पहली बैठक है। यह सत्र 5 दिसंबर तक चलेगा और कुल पाँच बैठकें आयोजित होंगी।