Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम
20-Mar-2021 08:57 PM
PATNA:- 23 मार्च को सदन में पेश होने वाले प्रस्तावित बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक 2021 के खिलाफ विरोध जताते हुए जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि इस कानून के बाद मैजिस्ट्रेट से वारंट की जरूरत नहीं होगी। पुलिस ऐसे ही मनमाने ढंग से किसी के घर में घुस जाएगी। यह कानून बिहार के नागरिकों को उनके मौलिक अधिकार से वंचित करने वाला कानून है। बिहार सरकार अब तानाशाह रूख अख्तियार कर चुकी है लेकिन इस कानून के खिलाफ जन अधिकार पार्टी हाई कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक जाएगी साथ ही इसे लेकर जन आंदोलन भी करेगी।
पप्पू यादव ने कहा कि यदि नीतीश जी सही में महात्मा गाँधी, लोहिया, जेपी और कर्पूरी ठाकुर के अनुयायी हैं तो इस विधेयक को सदन में पेश होने से रोंके। बिहार सरकार आए दिन लगातार जन विरोधी कानून सदन में ला रही है। लोगों को सोशल मीडिया पर लिखने व आंदोलन करने पर भी सरकार रोक लगा रही है। जाप अध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि सरकार अपराधियों को बचा रही है आलम यह है कि आपराधिक छवि वाले कई लोग विधानसभा में बैठे हैं। कुछ मंत्री भी बन चुके हैं। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों गठबंधन में आपराधिक छवि वाले नेता मौजूद हैं। यह नैतिक रूप से गलत है कि कोई व्यक्ति जिसके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज है और वो संवैधानिक पद पर बैठा हुआ है। बिहार मंत्रिमंडल में 23 ऐसे लोग हैं जिनके खिलाफ बैंक लूटने का आरोप है और कईयों के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। विधानसभा में विपक्ष के नेता के खिलाफ भी कई मामले दर्ज है।
विधानसभा में हो रहे हंगामे पर पप्पू यादव ने कहा कि इस बार ऐसा लग रहा है जैसे सारे नौसिखिए नेता जीत कर सदन में आ गए हैं। नए विधायकों और मंत्रियों को विधानसभा की कार्यवाही के नियम ही नहीं मालूम है। न प्रश्न काल, न ज़ीरो आवर और ना ही प्राइवेट मेम्बर बिल के बारे में उन्हें पता है। सदन में सिर्फ गाली-गलौज की जा रही है। विधानसभा अध्यक्ष पद की गरिमा को सत्ता पक्ष के द्वारा अपमानित किया जा रहा है जो बेहद दुखद बात है। ऐसे में मंत्री और स्पीकर दोनों को इस्तीफा देनी चाहिए।
वही मिजोरम में बिहारियों पर हो रहे हमले पर जाप अध्यक्ष ने कहा कि मिजोरम से बिहारियों को भगाया जा रहा है। कोई उनकी सुध लेने वाला तक नहीं है। आज इसे लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखी है। यदि बिहारियों के खिलाफ हमले बंद नहीं हुए तो वे भी बिहार से गुजरकर मिज़ोरम के लोगों जाने नहीं देंगे। इस मौके पर भाई दिनेश, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रेमचन्द सिंह, राजेश रंजन पप्पू, राजू दानवीर, गौतम आनन्द, आजाद चाँद, रानू शंकर और वरुण कुमार उपस्थित थे।