मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड
28-Nov-2024 11:34 AM
By First Bihar
PATNA: मैथिली भाषा को मान्यता मिलने के बाद अलग मिथिला राज्य की मांग उठने लगी है। बिहार विधान परिषद में विरोधी दल की नेता राबड़ी देवी ने अगल मिथिला राज्य बनाने की मांग की थी हालांकि उनकी इस मांग को लेकर महागठबंधन में रार छिड़ गई है। भाकपा माले ने राबड़ी देवी के बयान का विरोध किया है।
भाकपा माले विधायक दल के नेता महबूब आलम ने राबड़ी देवी के मिथिला राज बनाए जाने बयान पर पूरी तरह से विरोध कर दिया है। उन्होंने कहा कि अगर मिथिला राज बनेगा तो सीमांचल राज्य क्यों नहीं बनेगा? अगर सीमांचल राज्य नहीं बना तो निश्चित तौर पर विरोध होगा।
उनका कहना था कि अगर मिथिला राज्य बना तो सीमांचल बनेगा। नहीं तो इसको लेकर विरोध प्रदर्शन होगा। हम इसको लेकर लड़ाई लड़ेंगे। अगर मिथिला राज्य बना तो सीमांचल राज्य भी बनेगा। माले विधायक के विरोध के बाद साफ हो गया है कि अलग मिथिला राज्य के मुद्दे पर महागठबंधन के दलों की राय अलग-अलग है।