ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार

Home / politics / bihar vidhan sabha session 2024: सदन के बाहर विपक्ष का जोरदार हंगामा, अपराध-भ्रष्टाचार...

bihar vidhan sabha session 2024: सदन के बाहर विपक्ष का जोरदार हंगामा, अपराध-भ्रष्टाचार को लेकर सरकार पर बरसीं राबड़ी देवी, बोलीं- डबल इंजन की सरकार निक्कमी है

27-Nov-2024 12:31 PM

By First Bihar

PATNA: विधान परिषद की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्षी सदस्यों ने सरकार को बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरते हुए जमकर नारेबाजी की। विधान परिषद में विरोधी दल की नेता राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार की डबल इंजन सरकार निक्कमी साबित हो रही है।


दरअसल, बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। दोनों ही सदनों में विपक्ष सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने की कोशिश कर रहा है। विधान परिषद के बाहर सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्षी दल के सदस्यों ने जमकर हंगामा किया और बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार को लेकर सरकार से सवाल पूछा। सदन के बाहर हाथों में तख्तियां लेकर विपक्ष के सदस्यों ने जमकर नारेबाजी की।


विधान परिषद में विरोधी दल की नेता राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार में निक्कमी सरकार है। बिहार का कोई जिला ऐसा नहीं है जहां लूट, हत्या बलात्कार की घटनाएं नहीं हो रही है। राज्य में पुल-पुलिया के विकास के लिए कोई काम नहीं हो रहा है, बिहार में कितने पुल पुलिया गिर गए कोई ठिकाना नहीं है। उद्घाटन भी नहीं होता है और पुल गिर जाता है। राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है, इसपर रोक लगना चाहिए।