ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार

Home / politics / bihar vidhan sabha session 2024: विधानसभा में ‘नीतीश कुमार हाय-हाय’ के लगे नारे,...

bihar vidhan sabha session 2024: विधानसभा में ‘नीतीश कुमार हाय-हाय’ के लगे नारे, वक्फ संशोधन बिल के विरोध में जोरदार हंगामा; विपक्ष का सदन से वॉक आउट

27-Nov-2024 02:13 PM

By First Bihar

PATNA: विधानसभा में सदन की दूसरी पाली की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही विपक्षी सदस्यों ने वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ जोरदार हंगामा किया। हाथों में पोस्टर लेकर विपक्षी सदस्य बेल में पहुंच गए और नीतीश कुमार हाय-हाय के नारे लगाए और बाद में सदन से वॉक आउट कर गए।


दरअसल, केंद्र सरकार संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान सदन में वक्फ संशोधन बिल को पेश करने वाली है। जिसका विपक्ष विरोध कर रहा है। विपक्ष के भारी विरोध के बाद सरकार ने इसके लिए एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन भी किया था लेकिन विपक्ष किसी हाल में इस बिल को लाने के पक्ष में नहीं है। बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान विपक्षी दलों ने सदन में इस बिल के खिलाफ जोरदार हंगामा किया।


दूसरी पाली की सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान स्पीकर ने विपक्षी दलों को समझाने की कोशिश की और कहा कि वे अपनी बातों को केंद्र सरकार और कमेटी के सामने रखें लेकिन विपक्ष मानने को तैयार नहीं था। इस बीच सरकार ने सदन में कई विधेयक पारित कराए। बार-बार स्पीकर विपक्षी सदस्यों से शांत होने की अपील करते रहे।


स्पीकर नंदकिशोर यादव ने कहा कि यह विषय राज्य सरकार का नहीं है और केंद्र सरकार को इसपर फैसला लेना है। इसमें राज्य सरकार कोई भूमिका नहीं है। इस बीच विपक्ष के सदस्य लगातार नारेबाजी करते रहे और आखिरकार सदन से वॉक आउट कर गए।