‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंह BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? Bihar School News : बिहार में प्राइवेट स्कूल खोलना होगा आसान! नीतीश सरकार की नई नीति से इन लोगों को बड़ी राहत; ऐसे मिलेगा लाभ Bihar Accident : बैरिकेडिंग बनी मौत का जाल! BCA छात्र की दर्दनाक मौत, सड़क पर बवाल Bihar School News : बिहार में बच्चों की कमजोर पढ़ाई पर बड़ा एक्शन! अब हर शनिवार टीचर्स करेंगे मंथन, जानिए क्या बदलेगा Bihar News : देवघर जा रही कार बनी मौत का कारण! बांका में भीषण टक्कर, 3 की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल! Bihar News : बिहार में दुकानदारों को बड़ी राहत! अब बिजली बिल में हर महीने बचेंगे पैसे; फिक्स्ड चार्ज में हुआ बदलाव Bihar News : रेड लाइट एरिया पर ताबड़तोड़ पुलिस रेड! चार लड़कियों के साथ 7 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा
17-Feb-2026 11:28 AM
By FIRST BIHAR
Bihar Teacher News: बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। विपक्ष विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है। इसी बीत विपक्षी सदस्य ने सदन में शिक्षकों के वेतन और भत्ता में विसंगति का मामला सदन में उठाया। इस पर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार को सदन में जवाब देना पड़ा।
दरअसल, समस्तीपुर के विभूतिपुर से सीपीआई(एमएल) के विधायक अजय कुमार सदन में कहा कि राज्य के अंदर एक ही स्कूल में तीन तरह के शिक्षक काम करते हैं। एक स्कूल में तीन तरह के शिक्षक, नियोजित शिक्षक, विशिष्ट शिक्षक और बीपीएससी शिक्षक काम कर रहे हैं। किसी शिक्षक को किराया भत्ता मिलता है और किसी को नहीं मिलता है।
उन्होंने कहा कि जिनको मिलता है तो उसमें भी अंतर है। किसी को 10 प्रतिशत, किसी को 8 प्रतिशत और किसी को 4 प्रतिशत मिलता है। क्या सभी शिक्षकों को शहरी क्षेत्र में जो रहते हैं, उनके रहने के लिए जो एचआरए दिया जाता है, क्या वह सामान्य रूप से सभी शिक्षकों को दिया जाएगा या नहीं?
इस पर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने सदन में जवाब दिया और कहा कि सदस्य का कहना सही है कि एक ही स्कूल में तीन तरह के शिक्षक कार्यरत हैं लेकिन विसंगती किसी तरिके की न हो। चाहे वह वेतन का मामला हो, एचआरए का मामला हो और अन्य जो भी भत्ता देय है उसमें विसंगती न हो, सभी को सामान्य रूप देने के लिए हमने कार्रवाई की है।
मंत्री ने कहा कि खासकर किराया भत्ता का जो मामला है, उसमें पांच तरह के रेट हैं। अधिकांश जिलों में जो वेतन विसंगती है, एचआरए का मामला है हमलोगों ने ठीक कर लिया है और कहीं कहीं कुछ काम बाकी रह गया है। लगभग 90 फीसद समस्या का समाधान हो चुका है और आने वाले दिनों में बाकी 10 प्रतिशत काम को भी कर लिया जाएगा।