ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

Bihar Crime News : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के तीन युवकों की मौत; गांव में पसरा मातम

जहानाबाद के टेनी बिगहा गांव के तीन चचेरे भाइयों की नालंदा में सड़क हादसे में मौत हो गई। तिलक समारोह से लौटते समय गाड़ी पुलिया से टकराई, पूरे गांव में शोक।

Bihar Crime News : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के तीन युवकों की मौत; गांव में पसरा मातम
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar Crime News : जहानाबाद जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जिसने पूरे गांव और परिवार को गहरे शोक में डुबो दिया है। नगर थाना क्षेत्र के टेनी बिगहा गांव के एक ही परिवार के तीन युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है और मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।


बताया जाता है कि टेनी बिगहा गांव के चार युवक तिलक समारोह में शामिल होने के लिए नालंदा जिले के एकंगरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत भातू बीघा गांव गए हुए थे। तिलक समारोह में शामिल होने के बाद चारों युवक शुक्रवार की अहले सुबह चार पहिया वाहन से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान नालंदा जिले के तेल्हाड़ा बाजार के पास उनकी गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बने पुलिया से जोरदार टक्कर हो गई।


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार युवकों को गंभीर चोटें आईं। इस हादसे में सोनू कुमार और रोहित कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीसरे युवक उद्देश्य कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। हालांकि इलाज के दौरान उद्देश्य कुमार ने भी दम तोड़ दिया। इस तरह एक ही परिवार के तीन चचेरे भाइयों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।


घटना की जानकारी जैसे ही मृतकों के परिवार वालों और ग्रामीणों को मिली, पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई। मृतकों के घरों में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और लोग इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध हैं।


टेनी बिगहा गांव के वार्ड पार्षद धर्मपाल यादव ने इस घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि तीनों मृतक युवक एक ही परिवार के चचेरे भाई थे और काफी मिलनसार स्वभाव के थे। उन्होंने बताया कि सभी युवक तिलक समारोह से लौट रहे थे, तभी यह भयावह हादसा हो गया। धर्मपाल यादव ने कहा कि इस घटना से पूरा गांव शोक में डूबा हुआ है और किसी को विश्वास नहीं हो रहा कि इतनी बड़ी दुर्घटना हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, मृतक युवक अपने परिवार के जिम्मेदार सदस्य थे और उनकी असमय मौत से परिवार को गहरा आघात पहुंचा है। गांव के लोग लगातार मृतकों के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाने में लगे हुए हैं।


फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। आशंका जताई जा रही है कि वाहन तेज गति में था, जिसके कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और यह दर्दनाक हादसा हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और सावधानी की जरूरत को उजागर कर दिया है। वहीं टेनी बिगहा गांव में तीन युवकों की मौत से पसरे मातम के बीच हर किसी की आंखें नम हैं।