ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव से पहले महागठबंधन में महाभारत! RJD ने कांग्रेस के खिलाफ उतारा उम्मीदवार✦4 बार फेल, ऊपर से शादी का दबाव और घर की तंगी... प्रिया ने नहीं मानी हार, UPSC में हासिल की 232वीं रैंक; पढ़िए सफलता की कहानी✦घर में घुसकर पति-पत्नी को मारी गोली, लव मैरिज के बाद ससुराल में रह रहा था दंपति; फोटो वायरल करने को लेकर विवाद✦Bihar Politics : अनंत और ललन सिंह के बीच आखिरी बार कब हुई थी बातचीत? बाहुबली नेता ने खुद किया खुलासा✦ ऑयल टैंकर से पेट्रोल की जगह निकले 30 से ज्यादा मवेशी, अंदर का नजारा देख पुलिस भी हैरान✦Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव से पहले महागठबंधन में महाभारत! RJD ने कांग्रेस के खिलाफ उतारा उम्मीदवार✦4 बार फेल, ऊपर से शादी का दबाव और घर की तंगी... प्रिया ने नहीं मानी हार, UPSC में हासिल की 232वीं रैंक; पढ़िए सफलता की कहानी✦घर में घुसकर पति-पत्नी को मारी गोली, लव मैरिज के बाद ससुराल में रह रहा था दंपति; फोटो वायरल करने को लेकर विवाद✦Bihar Politics : अनंत और ललन सिंह के बीच आखिरी बार कब हुई थी बातचीत? बाहुबली नेता ने खुद किया खुलासा✦ ऑयल टैंकर से पेट्रोल की जगह निकले 30 से ज्यादा मवेशी, अंदर का नजारा देख पुलिस भी हैरान

Bihar Road Accident : तिलक समारोह से लौट रहे तीन चचेरे भाइयों की मौत, एक PMCH में भर्ती

नालंदा में भीषण सड़क हादसे में तीन चचेरे भाइयों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। घायल का इलाज पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में जारी है।

Bihar Road Accident : तिलक समारोह से लौट रहे तीन चचेरे भाइयों की मौत, एक PMCH में भर्ती
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar Road Accident : बिहार के नालंदा जिले में एक भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। हादसे में तीन चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज पटना स्थित पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में चल रहा है। घटना जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कटहरपुल के पास हुई, जिससे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।


मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान जहानाबाद जिले के सदर थाना क्षेत्र के टेनी बिगहा गांव निवासी दिलीप कुमार के 22 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार, विनय शंकर के 21 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार और उदय कुमार के 18 वर्षीय पुत्र उदेश कुमार के रूप में हुई है। वहीं हादसे में घायल युवक की पहचान संजय प्रसाद के 19 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार के रूप में की गई है, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है।


बताया जा रहा है कि सभी युवक आपस में चचेरे भाई थे और एक दोस्त की बहन के तिलक समारोह में शामिल होने गए थे। समारोह पटना जिले के मसौढ़ी क्षेत्र में आयोजित किया गया था। तिलक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सभी युवक स्विफ्ट डिजायर कार से नालंदा जिले के एकंगरसराय थाना क्षेत्र के भातु बिगहा गांव पहुंचे थे। वहां से अहले सुबह सभी अपने घर जहानाबाद लौट रहे थे। इसी दौरान कटहरपुल के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।


स्थानीय लोगों के मुताबिक हादसा काफी भीषण था। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कार में फंसे युवकों को बाहर निकालने की कोशिश की। घटना की सूचना मिलते ही तेल्हाड़ा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया।


अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया। पटना ले जाने के दौरान रास्ते में एक और युवक ने दम तोड़ दिया। वहीं सूरज कुमार का इलाज फिलहाल PMCH में चल रहा है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।


हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के गांव टेनी बिगहा में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार चारों युवक आपस में गोतिया भाई थे और परिवार में काफी करीबी संबंध थे। एक साथ तीन युवकों की मौत से गांव में शोक और सन्नाटा छा गया है।


पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन अनियंत्रित होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।


यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार के खतरे को उजागर करता है। स्थानीय प्रशासन लोगों से सुरक्षित और सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील कर रहा है, ताकि इस तरह की दर्दनाक घटनाओं से बचा जा सके।