ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट

Bihar Teacher News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले वित्त रहित शिक्षकों को बड़ा गिफ्ट, सीएम नीतीश कुमार ने सैलरी के लिए समीक्षा समिति का किया गठन

Bihar Teacher News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वित्त रहित शिक्षकों को राहत दी है। उनके वेतन और मानदेय भुगतान से जुड़ी समस्याओं की समीक्षा के लिए समिति गठित की गई है, जिससे पारदर्शिता और समय पर भुगतान सुनिश्चित होगा।

30-Sep-2025 01:28 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Teacher News: बिहार के वित्त रहित शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें बड़ा गिफ्ट दिया है। अब बिहार के वित्त रहित शिक्षकों के वेतन से संबंधित बड़ी समस्या खत्म होने वाली है। वित्त रहित शिक्षकों के वेतन भुगतान को लेकर मुख्यमंत्री ने समिति का गठन कर दिया है।


दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार राज्य के अंतर्गत वित्त अनुदानित एवं वित्त रहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों, संस्कृत विद्यालयों और मदरसों में कार्यरत शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों को वेतन और अन्य भुगतान से संबंधित सभी पहलुओं की समीक्षा और निष्पादन के लिए समिति का गठन किया गया है।


यह समिति वित्त रहित शिक्षकों के वेतन समेत अन्य सभी मामलों की समीक्षा करेगी। सरकार के इस कदम से वित्त रहित शिक्षकों के वेतन भुगतान में पारदर्शिता आएगी। सरकार के इस कदम को शिक्षा के सुधार और शिक्षकों के उत्थान के लिए अहम माना जा रहा है। 


बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत को इस समिति का सदस्य बनाया गया है। इस समिति में अध्यक्ष के अलावा आठ सदस्य बनाए गए हैं। यह समिति हर महीने बैठक कर वित्त रहित शिक्षकों के वेतन और मानदेय का ससमय भुगतान और विसंगतियों का निराकरण करेगी। इसके साथ ही समय समय पर अन्य मुद्दों की समीक्षा और अनुशंसा करेगी।