ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road : बिहार में सड़कों की ऊंचाई बढ़ाने पर सख्ती, पथ निर्माण विभाग ने जारी किया नया आदेश; इंजीनियरों को पहले करना होगा यह काम Vande Bharat Express : बिहार में इन इलाके के लोगों को जल्द मिलने वाला है वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, नई रेलवे लाइन की भी उम्मीद Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, 2 लेन की जगह अब 4 लेन सडकों का होगा निर्माण; सरकार से मिली मंजूरी Teacher Vacancy 2026 : बिहार शिक्षक भर्ती 2026: 46 हजार पदों के लिए BPSC ने जारी किया नोटिस, विज्ञापन जल्द Bihar weather : बिहार में ठंड पड़ी कमजोर, न्यूनतम तापमान बढ़ा; उत्तर बिहार में सुबह घने कोहरे की संभावना समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत

Bihar Politics: बिहार के RJD नेता के बिगड़े बोल, सीएम नीतीश को बताया हत्यारा; JDU सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के घर को डायनामाइट से उड़ाने की दी धमकी

Bihar Politics: सीतामढ़ी में आरजेडी नेता राघवेंद्र कुशवाहा का विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 'हत्यारा' कहा और जेडीयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के घर को डायनामाइट से उड़ाने की धमकी दी। बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Bihar Politics

23-Aug-2025 11:41 AM

By SAURABH KUMAR

Bihar Politics: बिहार के सीतमढ़ी में एक आरजेडी नेता के विवादित बोल सामने आए हैं। आऱजेडी नेता ने सरेआम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जेडीयू सासंद देवेश चंद्र ठाकुर को हत्यारा बताया। इतना ही नहीं आरजेडी नेता ने सरेआम जेडीयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के घर को डायनामाइट लगाकर उड़ाने तक की धमकी दे दी है। सोशल मीडिया पर अब आऱजेडी नेता का बयान वायरल हो रहा है।


दरअसल, सीतामढ़ी शहर में चर्चित कारोबारी पुट्टू खान हत्याकांड को लेकर आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार की शाम निकाले गए कैंडल मार्च के दौरान राजद नेता राघवेंद्र कुशवाहा का विवादित बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने ऑन कैमरा यह कह दिया कि “सीतामढ़ी के जदयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के घर को डायनामाइट लगा दिया जाएगा।” इस दौरान उन्होंने सीएम नीतीश कुमार को हत्यारा बताया।


यह कैंडल मार्च मेहसौल चौक से कारगिल चौक तक निकाला गया था, जिसका नेतृत्व सीतामढ़ी के पूर्व विधायक सह राजद के जिला अध्यक्ष सुनील कुशवाहा और राजद नेता राघवेंद्र कुशवाहा कर रहे थे। मार्च के बाद जब राघवेंद्र कुशवाहा गिरती कानून-व्यवस्था पर बोल रहे थे, तभी उन्होंने यह विवादित बात बोल दी। उनका यह बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और कई सवाल खड़े कर रहा है।


बता दें कि बीते महीने शहर के चर्चित व्यवसायी पुट्टू खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसी घटना के विरोध और न्याय की मांग को लेकर सैकड़ों लोग सड़कों पर उतरे और कैंडल मार्च निकाला। लेकिन इस बीच राजद नेता का यह धमकी भरा बयान अब राजनीतिक सरगर्मी को और बढ़ा रहा है।