बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट
01-Aug-2025 10:27 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: बिहार सरकार की पूर्व मंत्री और रूपौली से पांच बार विधायक रह चुकीं बीमा भारती की बेटी तथा जिला परिषद सदस्य रानी कुमारी उर्फ रानी भारती ने भवानीपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार पर अमर्यादित और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया है। इस संबंध में रानी भारती ने शुक्रवार को पूर्णिया एसपी से निष्पक्ष जांच और थानाध्यक्ष के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है।
रानी भारती ने अपने आवेदन में कहा कि वह 27 जुलाई की शाम को अपनी एक व्यक्तिगत समस्या लेकर भवानीपुर थाना पहुंची थीं। इस दौरान उनकी मां बीमा भारती भी उनके साथ उपस्थित थीं। रानी का आरोप है कि थाने में थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने उनके साथ सार्वजनिक रूप से अत्यंत अभद्र और अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया, जिससे उन्हें गंभीर मानसिक आघात पहुंचा और उनके आत्म-सम्मान को ठेस लगी।
रानी भारती ने कहा कि एक महिला जनप्रतिनिधि के साथ इस तरह का व्यवहार केवल प्रशासनिक मर्यादाओं का उल्लंघन नहीं है, बल्कि इससे समाज में पुलिस की नकारात्मक छवि भी बनती है। उन्होंने एसपी से अनुरोध किया है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित अधिकारी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
रिपोर्ट- प्रफुल्ल झा, पूर्णिया