ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

Bihar Politics: RJD विधायक ओसामा शहाब से हाथ मिलाते दिखे नीतीश के मंत्री, शहाबुद्दीन के बेटे को बताया छोटा भाई; घर भी बुलाया

Bihar Politics: बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र में शपथ ग्रहण के बाद नीतीश सरकार के मंत्री जमा खान आरजेडी विधायक ओसामा शहाब से हाथ मिलाते और घर बुलाते नजर आए; मंत्री ने उन्हें छोटे भाई की तरह बताया।

01-Dec-2025 04:00 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण कराया गया। शपथ ग्रहण के बाद नीतीश सरकार के मंत्री जमा खान आरजेडी विधायक ओसामा शहाब से हाथ मिलाते नजर आए। इतना ही नहीं जमा खान ने ओसामा को अपने घर भी बुलाया और कहा कि वह उनके भाई जैसे हैं।


दरअसल, सोमवार को विधानसभा के पहले दिन 243 नवनिर्वाचित विधायकों ने शपथ ग्रहण की। प्रोटेम स्पीकर नरेन्द्र नारायण यादव ने विधायकों को विधानसभा सदस्यता की शपथ दिलाई, जिसके साथ ही 18वीं बिहार विधानसभा का पहला सत्र शुरू हुआ।


ओसामा शाहब, जो कि सीवान पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के बेटे हैं, ने अपनी राजनीतिक शुरुआत इसी सत्र के माध्यम से की। उन्होंने सीवान की रघुनाथपुर सीट पर JD(U) के विकास सिंह को पराजित किया। उनके चुनावी जीत को लेकर विधानसभा सत्र से पहले ही काफी राजनीतिक चर्चा रही थी। ओसामा ने आज विधायक पद की शपथ ली।


विधानसभा की कार्यवाही खत्म होने के बाद ओसामा अपनी गाड़ी में बैठकर निकलने ही वाले थे कि जेडीयू कोटे के मंत्री जमा खान उनके पास जा पहुंचे और खुद बढ़कर ओसामा से हाथ मिलाया और कहा कि घर आइए, इसपर ओसामा ने कहा कि जरूर आएंगे। इस नजारे को देखकर वहां मौजूद मीडियाकर्मियों ने जब सवाल पूछा तो जमा खान ने गोलमोल जवाब दे दिया।


मंत्री जमा खान ने कहा कि इसमे दिक्कत क्या है। वह भाई है इसमें क्या दिक्कत है। वह सदन के सदस्य हैं, छोटे भाई हैं, इसमें दिक्कत कहां है। विधानसभा के जितने सदस्य हैं सभी हमारे भाई हैं। वक्त पड़ता है तो लड़ते हैं और वक्त आता है तो विकास के लिए बैठकर बात भी करते हैं हालांकि जिस तरह से मंत्री जमा खान ने ओसामा पर प्यार लुटाया उसे देखकर किसी के गले उनकी बात नहीं उतर रही है और इसपर चर्चा तेज हो गई है। 

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना