बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट
27-Jul-2025 02:15 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: मानसून सत्र के दौरान सदन में पेश किए गए सीएजी की रिपोर्ट में 71 हजार करोड़ रुपए का हिसाब नहीं मिल रहा है। अब विपक्ष इसे महाघोटाला बताकर सरकार के खिलाफ हमलावर हो गया है। आरजेडी चीफ लालू प्रसाद के बाद अब तेजसवी यादव ने भी सरकार पर हमला बोला है और आरोप लगाया है कि सरकार 71 हज़ार करोड़ के महाघोटाला कर जनता को मटन, मछली, मुसलमान के नाम पर जनता में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है।
तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा, “क्रोनोलॉजी समझिए! पहले CAG प्रमाणित 71 हज़ार करोड़ का महाघोटाला करिए फिर जनता को मटन, मछली, मुसलमान जैसे महत्वहीन मुद्दों में उलझाइए! फिर भी जनता सवाल करे तो तेजस्वी द्वारा विकास की घोषणा को कॉपी कर जनता को भरमाने की कोशिश कीजिए। विज्ञापनों के सहारे मीडिया को कंट्रोल करने जी कोशिश कीजिए”।
तेजस्वी ने आगे लिखा, “चुनाव आयोग और प्रशासन के सहयोग से बिहार की जनता के वोट को छीनने की कोशिश कीजिए। लेकिन ये हकीकत नहीं जानते कि बिहार का युवा, बिहार की जनता, बिहार के पत्रकार, बिहार का एक एक नागरिक , जागरूक और स्वाभिमानी है। वो तानाशाहों को और भ्रष्टाचारियों को सबक सिखाने वाला है। इस बार बुरी तरह से बिहार के पटल से इनका सूपड़ा साफ़ करेगा बिहार!”
तेजस्वी यादव ने अपने इस पोस्ट के साथ एक अखबार में छपी खबर की कटिंग और सीएम नीतीश कुमार और पीएम मोदी का पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में लिखा गया, “घोटालों की तेज रफ्तार, ये है असली डबल इंजन सरकार”। पोस्टर में पीएम मोदी को कहते दिखाया गया है कि मैं बिहार की जनता को म से मछली, मटन, मुसलमान में उलझाता हूं। जिसपर सीएम नीतीश को कहता दिखाया गया है “मैं सरकार को म से 71 हजार करोड़ के महाघोटाले मे लगाता हूं।”