पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये
23-Aug-2025 06:25 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: हम (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष सुमन ने कहा कि 'लालटेन राज' में दुर्दशाग्रस्त था बिहार, चारों तरफ अंधेरा पसरा रहता था। बड़ी मुश्किल से बिहार उजाले की ओर आया है। यह विकास और विश्वास का उजाला है।
संतोष सुमन ने कहा कि शुक्रवार को गयाजी की पावन धरती से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार को बिजली, रेल, सड़क, स्वास्थ्य, आवास और जल आपूर्ति से जुड़ी 13 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उपहार देकर 'विकसित बिहार-विकसित भारत' के संकल्प को साकार किया। संकल्प और सपने जब एक साथ चलते है तो एक नया इतिहास बनता है। आज बिहार इतिहास बनाने की ओर तेजी से बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने ठीक ही कहा है कि लालटेन राज में यहां कैसी दुर्दशा थी। लाल आतंक से बिहार कराह रहा था। माओवादियों और अपराधियों की वजह से शाम के बाद आना-जाना मुश्किल था। गयाजी जैसे शहर लालटेन राज में अंधेरे में डूबा रहता था। गांवों में बिजली के खंभे तक नहीं होते थे। लालटेन वालों ने पूरे बिहार के भविष्य को अंधेरे में ठकेल दिया था। कई पीढ़ियों को पलायन के लिए मजबूर कर दिया था। ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है।
संतोष सुमन ने कहा कि डबल इंजन की एनडीए सरकार बिहार के विकास को लेकर संकल्पित है। अपने सम्बोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि हर गरीब के जीवन में खुशहाली लाना उनका लक्ष्य है। घुसपैठियों को बिहारवासियों का हक नहीं छिनने दिया जाएगा। केंद्र की मोदी व बिहार की नीतीश सरकार का एक मात्र उद्देश्य बिहार का विकास व बिहारवासियों के जीवन में खुशहाली लाना है। इस सरकार की सोच है कि बिहार आगे बढ़ेगा, तभी देश आगे बढ़ेगा।