ब्रेकिंग न्यूज़

शादी के बाद रश्मिका-विजय का स्पेशल गिफ्ट, ‘मीट एंड ग्रीट’ में फैंस को अपने हाथों से परोसा खाना शादी के बाद रश्मिका-विजय का स्पेशल गिफ्ट, ‘मीट एंड ग्रीट’ में फैंस को अपने हाथों से परोसा खाना PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज मातम में बदली होली की खुशी: बिहार में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन लोग घायल मातम में बदली होली की खुशी: बिहार में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन लोग घायल सहरसा में भीषण सड़क हादसा: रेलवे इंजीनियर की दर्दनाक मौत, घर में मातम पटना में होली के दिन बड़ा हादसा: कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं पटना में होली के दिन बड़ा हादसा: कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं ईरान-इजरायल युद्ध का भारत पर असर: खाद, सोना और खजूर की सप्लाई पर संकट

Bihar Politics: NEET छात्रा की संदिग्ध मौत पर गरमाई बिहार की सियासत, परिजनों से मिलने जहानाबाद पहुंचे प्रशांत किशोर; सरकार पर बरसे

Bihar Politics: पटना में NEET की तैयारी कर रही जहानाबाद की छात्रा की संदिग्ध मौत पर बिहार की राजनीति गरमा गई है। जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर परिजनों से मिलने पहुंचे और सरकार व पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए।

16-Jan-2026 01:54 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: पटना में रहकर मेडिकल परीक्षा की तैयारी करने वाली जहानाबाद की युवती की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस और सरकार पर सवाल उठ रहे हैं। अब इस मामले ने तूल पकड़ लिया है और इसपर सियासत शुरू हो गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद जन सुराज पार्टी के चीफ प्रशांत किशोर जहानाबाद पहुंचे और युवती के परिजनों से मुलाकात की।


दरअसल, प्रशांत किशोर पटना के एक गर्ल्स हॉस्टल में मेडिकल परीक्षा की तैयारी कर रही जहानाबाद की छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों से मिलने उनके गांव पहुंचे। छात्रा की मौत में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि लड़की के साथ रेप भी हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रेप की आशंका से इनकार नहीं किया जा रहा है। 


इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा है। परिजनों ने आरोप लगाया कि वर्तमान जांच अधिकारी उन पर दबाव बना रहे हैं और केस वापस लेने की बात कह रहे हैं। प्रशांत किशोर ने परिजनों से मिलने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यदि प्रारंभिक जांच में पुलिस प्रशासन से कोई चूक हुई है तो उसे सुधारा जाना चाहिए। 


उन्होंने कहा कि हमलोग कल पीड़िता के परिवार के साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मिलकर निष्पक्ष और गहन जांच की मांग करेंगे, ताकि हर हाल में बच्ची को न्याय मिल सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि न्याय नहीं मिला तो जन सुराज संविधान के दायरे में रहकर हर आवश्यक और लोकतांत्रिक कदम उठाएगा।