बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट
26-Sep-2025 06:35 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना को लेकर सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए पूछा कि आखिर चुनाव से ठीक पहले आधी आबादी के आत्मनिर्भर बनाने के लिए 10 हजार रुपये देने की जरूरत क्यों पड़ी?
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार 20 साल से बिहार की सत्ता में है लेकिन अब तक इन्हें महिलाओं के आत्मनिर्भर बनाने की याद नहीं आई थी, लेकिन जब चुनाव सिर पर आया तब इन्हें महिलाओं की याद आ गई।
सहनी ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण आज लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है। गांव के पुरुष बाहर कमाने चले जा रहे हैं, महिलाओं को अकेले घर संभालना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से सवाल पूछा कि क्या कभी उन महिलाओं के दर्द को सरकार ने समझने की कोशिश की?
'सन ऑफ मल्लाह ' के नाम से चर्चित मुकेश सहनी ने दावा करते हुए कहा कि भाजपा और जदयू की सरकार महिलाओं को सम्मान नहीं दे सकती है। महागठबन्धन ने प्रदेश की सभी महिलाओं को प्रति महीने 2500 रुपये देने का निर्णय लिया है। यह राशि न केवल महिलाओं को इस महंगाई से राहत देगी बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में भी मदद करेगी।
उन्होंने प्रदेश की महिलाओं से इस सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा और जदयू को मालूम है कि आपकी मदद के बिना सरकार नहीं बन सकती है। यही कारण है कि ये 10 हजार रुपये दे रहे हैं, लेकिन इनके झांसे में आने की जरूरत नहीं है।