बजट 2026: राष्ट्रीय जलमार्ग से जुड़ेगा पटना, बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का एलान; सी-फ्लेन योजना और आत्मनिर्भर भारत निधि में 2000 करोड़ का टॉपअप Budget 2026 : बायो फार्मा और सेमी कंडक्टर पर सरकार का बड़ा टारगेट..', निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में MSME पर ख़ास जोड़; टेक्सटाइल सेक्टर को भी बूस्टर Union Budget 2026 : निर्मला सीतारमण ने संसद में पेश किया बजट, 16वें वित्त आयोग की रिपोर्ट रखी, आत्मनिर्भर भारत पर जोर; जॉब, किसान और आम आदमी पर फोकस... Ayushman Bharat Yojana : केंद्रीय बजट 2026: रिकॉर्ड 9वीं बार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी बजट, इन 5 बड़ी घोषणाओं पर टिकी नजर Patna Ring Road Project: एनएच-22 से एनएच-31 तक सड़क चौड़ीकरण को केंद्र की मंजूरी, पटना को मिलेगी ट्रैफिक से राहत Bihar Bhumi : बिहार में राजस्व कर्मचारियों के लिए नई ट्रेनिंग, विजय सिन्हा ने दी अंतिम चेतावनी Begusarai murder : बीएससी नर्सिंग छात्र की गोली मारकर हत्या, गांव में दहशत Mahatma Gandhi Setu : पटना-हाजीपुर आवागमन में बड़ी राहत, इस महीने से शुरू होगा महात्मा गांधी सेतु के समानांतर फोर लेन ब्रिज; जाम से मिलेगा निजात Bhagalpur news : दलित टोला में केस की धमकी के बाद चार राउंड फायरिंग, आरोपी का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल Suraj Bihari Murder: बिहार में LIVE मर्डर का CCTV वीडियो सामने, अंधाधुंध बुलेट बरसाते दिख रहे आरोपी; तीन गोलियां खाने के बाद भी सूरज ने बदमाशों को खदेड़ा
15-Aug-2025 01:36 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी सहरसा के इटू घाट से बाबा विशेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण, डरहार चौक, प्रखंड नौहट्टा पहुंचे और बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की और दुख-दर्द को समझा। इस दौरान उन्होंने निःशुल्क नाव सेवा का भी शुभारंभ किया।
उन्होंने इस दौरान आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुंबई छोड़कर जब लौटकर आया तो देखा कि लोग आज चांद पर घर बनाने की सोच रहे हैं लेकिन यहां के लोगों के पास रहने के लिए घर नहीं है। यहां के लोगों की सुविधा उपलब्ध कराने और उनके संघर्ष में साथ देने के लिए मुंबई से छोड़कर बिहार आ गया।
उन्होंने कहा कि मैं भी गरीब के घर में जन्म लिया और मुझे पता है कि गरीबी क्या है। यही कारण है कि मैं यहां लड़ाई लड़ने आया हूं। देश जब आज़ाद हुआ तब बाबा साहेब ने संविधान दिया जिसमें यह बताया गया कि वोट के दम पर अब मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बनेगा। एक वोट की ताकत दी। जिस समाज ने इस वोट की ताकत को समझा वह आज आगे बढ़ गया। उन्होंने लोगों से वोट की ताकत को समझने का आह्वान किया।
उन्होंने एनडीए को बहुरूपिया बताते हुए कहा कि वह वोट लेकर सत्ता में पहुंचने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। वे वोट चोरी भी करने में लगे हैं। उन्होंने वोट को सही से इस्तेमाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर बच्चे का भविष्य अच्छा करना है तो बच्चों को पढ़ाइए और अपने अधिकार के लिए लड़ाई लड़ें।
उन्होंने कहा कि अगर सही वोट का इस्तेमाल किया तब अच्छे दिन आएंगे। उन्होंने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि वे 20 साल से मुख्यमंत्री हैं लेकिन उन्हें नहीं मालूम कि आज भी लोग बाढ़ के दौरान एक-दूसरे गांव में नहीं जा पा रहे हैं। यह उनकी जवाबदेही थी। सहनी ने कहा कि हम लोग लालू यादव की विचारधारा को लेकर चल रहे हैं। हम लोगों की विचारधारा है कि आगे गरीबों के लिए काम करना है। आने वाले समय में यह कर के दिखाएंगे।