Bihar Politics: पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ दास की गिरफ्तारी पर आया तेज प्रताप यादव का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले JJD चीफ Bihar Politics: पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ दास की गिरफ्तारी पर आया तेज प्रताप यादव का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले JJD चीफ Bihar Bhumi: बिहार में जमीन खरीदना हो सकता है महंगा, इस महीने के बाद बढ़ने जा रहा MVR; जल्दी कीजिए Bihar Bhumi: बिहार में जमीन खरीदना हो सकता है महंगा, इस महीने के बाद बढ़ने जा रहा MVR; जल्दी कीजिए Bihar News: ‘सवर्ण भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन दें’, बिहार सरकार से उच्च जाति आयोग ने की सिफारिश; EWS को लेकर सख्त निर्देश Bihar News: ‘सवर्ण भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन दें’, बिहार सरकार से उच्च जाति आयोग ने की सिफारिश; EWS को लेकर सख्त निर्देश Bihar ka Mausam: बिहार में फरवरी में ही बदला मौसम का मिजाज, बढ़ते तापमान ने बढ़ाई चिंता; अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा वेदर? Bihar ka Mausam: बिहार में फरवरी में ही बदला मौसम का मिजाज, बढ़ते तापमान ने बढ़ाई चिंता; अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा वेदर? सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती
30-Dec-2025 06:37 PM
By HARERAM DAS
Bihar Politics: बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव सिंह राणा ने अपनी ही सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति के लिए सीधे तौर पर गृह विभाग और उसके मंत्री सम्राट चौधरी को जिम्मेदार ठहराया है।
बेगूसराय में बीते दिनों हुए एक सनसनीखेज हत्या कांड के बाद जिले की सियासत भी गरमा गई है। युवा जेडीयू के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव सिंह राणा ने बढ़ते अपराध को लेकर अपनी ही सरकार पर तीखा हमला बोला है। गौरव सिंह राणा ने कहा कि जब से गृह मंत्रालय सम्राट चौधरी को मिला है, तब से अपराधी बेलगाम हो गए हैं।
उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में अपराधियों का नंगा नाच चल रहा है। सम्राट चौधरी से गृह मंत्रालय संभल नहीं रहा है, ऐस में उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। जब तक गृह मंत्रालय नीतीश कुमार के हाथ में था, तब तक बिहार में इतनी हत्याएं नहीं होती थीं।
बता दें कि एनडीए सरकार में शामिल दल के वरिष्ठ नेता द्वारा इस तरह का बयान सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। विपक्ष पहले से ही बढ़ते अपराध को लेकर सरकार को घेर रहा है, और अब सत्ता पक्ष के अंदर से उठी यह आवाज सरकार के लिए असहज स्थिति पैदा कर सकती है। अब देखना यह होगा कि जेडीयू नेता के इस बयान बीजेपी की ओर से क्या प्रतिक्रिया आती है।