ब्रेकिंग न्यूज़

CTET Re Exam : CTET री-एग्जाम 2026 की डेट जारी, इन केंद्रों पर इस दिन परीक्षा; प्रोविजनल आंसर की में होगी देरी Bihar Highway Project: बिहार में इस फोरलेन निर्माण का काम अटका ! 30 एकड़ जमीन पर घमासान,डीसीएलआर ने दिया जांच का आदेश; पढ़िए क्या है मुख्य वजह Bihar News: फेरे के बाद दुल्हनें फुर्र: ‘लुटेरी दुल्हन’ गैंग का बड़ा खुलासा, शादी के नाम पर 5 लाख की ठगी Bihar News: हाकिम का 'ड्राइवर' चला रहा खनन कार्यालय ! पुलिस को फोन कर हड़काया...ओवरलोडेड गाड़ियों को छुड़वाया, बाद में पता चला- जिसे अधिकारी समझे वो तो साहब का चालक था, फिर... Bihar Bhumi: CO-DCLR की मनमानी पर चला हथौड़ा....‘लंबित’ के नाम पर खेल खत्म ! राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का मास्टर स्ट्रोक Bihar Road Project : बिहार के गांवों की सड़क होगी चकाचक, सरकार ने तैयार किया ख़ास प्लान; जानिए क्या है पूरा अपडेट Bihar Assembly : बिहार विधानसभा बजट सत्र का 18वां दिन: CAG रिपोर्ट के साथ 6 बड़े संशोधन विधेयक सदन में होंगे पेश; जानिए आज का पूरा रूटीन Bihar Ration Card : बिहार में e-KYC की डेडलाइन तय, राशन कार्ड से नाम कटा तो इन 7 योजनाओं का नहीं मिलेगा लाभ Bihar News : बिहार में बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने वालों पर सख्त एक्शन, थानों को 24 घंटे में FIR दर्ज करने का निर्देश Patna University : पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में हिंसा, बीएन कॉलेज में जमकर चलें रॉड-हॉकी स्टिक; वीमेंस कॉलेज में भी हुई भिडंत; जानिए क्या है नया अपडेट

Bihar Politics: राहुल-तेजस्वी पर गिरिराज सिंह का जोरदार हमला, ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ पर खूब बरसे

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में गर्मी बढ़ी, गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा। 'वोट चोर, गद्दी छोड़' बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी और विपक्ष पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया।

Bihar Politics

11-Sep-2025 05:36 PM

By HARERAM DAS

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने विपक्षी नेताओं पर तीखा प्रहार किया है। तेजस्वी यादव द्वारा बिहार में अपराध को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव बार-बार झूठ बोलकर सच को छिपाना चाहते हैं।


गिरिराज सिंह ने गांव की कहावत का जिक्र करते हुए कहा कि "ये ऊखरी चढ़कर बराबर होना चाहते हैं। तेजस्वी यादव को अपने पिताजी लालू प्रसाद यादव का जंगलराज याद आता है। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव के शासनकाल में जिस तरह से अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर था, उसे आज भी बिहार की जनता भूली नहीं है। 


उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बीते 20 वर्षों से मुख्यमंत्री हैं और आज तक उन पर भ्रष्टाचार या अपराध संरक्षण का कोई आरोप साबित नहीं हुआ है। न नौकरी के बदले जमीन का मामला सामने आया और न ही किसी तरह का घोटाला। राहुल गांधी की सुरक्षा व्यवस्था और विदेश दौरों पर सवाल उठाते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि गांधी परिवार को सरकार लगातार सुरक्षा उपलब्ध कराती है, लेकिन सुरक्षा नियमों का पालन वे खुद नहीं करते।


उन्होंने कहा कि जब सुरक्षा नहीं दी जाती है तो यह लोग शोर मचाते हैं, लेकिन जब सुरक्षा मिलती है तो नियमों का पालन नहीं करते। राहुल गांधी पिछले 9 महीने में 6 बार विदेश गए हैं। आखिर वे किससे मिलने जाते हैं, क्या करने जाते हैं, इसका खुलासा होना चाहिए। सरकार को चाहिए कि इस पर जांच कमेटी गठित करे। वही आदमी चीजें छुपाता है जो संदिग्ध होता है।


राहुल गांधी के हालिया बयान ‘वोट छोड़ो, गद्दी छोड़ो’ पर प्रतिक्रिया देते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस नेता हमेशा हार का ठीकरा किसी न किसी पर फोड़ते रहते हैं। जब हारते हैं तो कहते हैं कि ईवीएम खराब है, और जब जीतते हैं तो चुप रह जाते हैं। इस बार भी इंडी गठबंधन का वोट खुद बिखर गया। राहुल गांधी इंडी गठबंधन के हजरत इमाम तो हैं, लेकिन उन पर भरोसा किसी को नहीं है। गिरिराज सिंह ने दावा किया कि एनडीए को जनता का स्पष्ट समर्थन मिल रहा है और विपक्षी दल आपसी मतभेद और अविश्वास की वजह से कमजोर हो रहे हैं।