शादी के बाद रश्मिका-विजय का स्पेशल गिफ्ट, ‘मीट एंड ग्रीट’ में फैंस को अपने हाथों से परोसा खाना शादी के बाद रश्मिका-विजय का स्पेशल गिफ्ट, ‘मीट एंड ग्रीट’ में फैंस को अपने हाथों से परोसा खाना PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज मातम में बदली होली की खुशी: बिहार में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन लोग घायल मातम में बदली होली की खुशी: बिहार में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन लोग घायल सहरसा में भीषण सड़क हादसा: रेलवे इंजीनियर की दर्दनाक मौत, घर में मातम पटना में होली के दिन बड़ा हादसा: कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं पटना में होली के दिन बड़ा हादसा: कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं ईरान-इजरायल युद्ध का भारत पर असर: खाद, सोना और खजूर की सप्लाई पर संकट
16-Jan-2026 02:58 PM
By MANOJ KUMAR
DMK MP Controversy: तमिलनाडु के डीएमके सांसद दयानिधि मारन के विवादित बयान को लेकर मुजफ्फरपुर न्यायालय में परिवाद दायर किया गया है। अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने उनके खिलाफ कोर्ट में परिवाद दाखिल कराया है। न्यायालय ने परिवाद स्वीकार करते हुए सुनवाई की अगली तिथि 22 जनवरी को दी है।
अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा का कहना है कि 15 जनवरी को न्यूज में सांसद दयानिधि मारन उत्तर भारत की महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे थे। उनके अनुसार सांसद ने कहा था कि उत्तर भारत की लड़कियों को घर पर रहने, खाना बनाने और बच्चे पैदा करने के लिए कहा जाता है, जबकि तमिलनाडु में लड़कियों को पढ़ने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाता है।
साथ ही यह भी आरोप लगाया गया है कि उन्होंने महिलाओं को काम पर न जाने और केवल घरेलू दायित्व निभाने तक सीमित रहने जैसी बातें कही हैं। जिसे लेकर दाखिल परिवाद में आरोप है कि इस प्रकार का बयान उत्तर भारत की महिलाओं का अपमान करने, उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाने तथा क्षेत्रीय वैमनस्य पैदा करने की मंशा से दिया गया है। उन्होंने कहा कि बयान सुनकर उन्हें गहरा मानसिक आघात पहुंचा है और वे स्वयं को अपमानित महसूस कर रहे हैं।
सुधीर ओझा का कहना है कि इससे पहले भी डीएमके नेताओं द्वारा सनातन धर्म को लेकर विवादित बयान दिए जा चुके हैं। आरोप लगाया गया है कि विधान सभा चुनाव को ध्यान में रखकर जानबूझकर ऐसे बयान दिए जा रहे हैं ताकि राजनीतिक लाभ लिया जा सके।
जिसे लेकर दयानिधि मारन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 74, 75, 79, 192, 298, 352 और 251(2) के तहत कानूनी कार्रवाई की मांग की है। कोर्ट ने परिवाद स्वीकार करते हुए मामले को सुनवाई की अगली तिथि 22 जनवरी को दी है।