Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार
27-Nov-2024 12:48 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA: तीसरे दिन की सदन की कार्यवाही के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बीच इशारों ही इशारों में कुछ बातचीत हुई। इशारों में हुई बातचीत को लेकर एक बार फिर से कयासों का दौर शुरू हो गया है। सियासी गलियारे में एक बार फिर से नीतीश कुमार के पलटी मारने की चर्चा होने लगी है। तेजस्वी यादव ने इन कयासों पर जवाब देते हुए कहा कि समझने वाला सबकुछ समझ रहा है।
दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार इस बात को कहते रहे हैं कि वे अब बीजेपी का साथ कभी नहीं छोड़ेंगे, एक दो लोगों के बहकावे में आकर वह आरजेडी के साथ चले गए थे लेकिन अब मरते दम तक एनडीए का साथ नहीं छोड़ेंगे। कई ऐसे मौके आए जब खुले मंच से उन्होंने बीजेपी और बिहार के लोगों को इस बात का भरोसा दिलाने की कोशिश की लेकिन लोगों को अब भी मुख्यमंत्री के बातों पर संशय है।
विधानसभा में आज सदन की कार्यवाही के दौरान तेजस्वी और सीएम नीतीश कुमार के बीच इशारों ही इशारों में कुछ बातचीत हुई। जिसको लेकर एक बार फिर से नीतीश कुमार के पलटी मारने की चर्चा शुरू हो गई है। सदन कार्यवाही स्थगित होने के बाद तेजस्वी यादव से जब इशारों में हुई बातचीत पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने इसका जवाब भी इशारों ही इशारों में दे दिया।
तेजस्वी ने कहा कि हम तो शुरू दिन से कहते आ रहे हैं कि व्यक्तिगत तौर पर हम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सम्मान तो करते ही हैं लेकिन राजनीतिक तौर पर उनकी न तो कोई विचारधारा है और ना ही नीति है, तो उसका हम विरोध करते हैं। ये तो बात साफ है एक बार हम थोड़े न कहे हैं कई बार इस बात को कह चुके हैं। मुख्यमंत्री जी इशारे में कुछ कुछ कहते रहते हैं तो हम लोग भी इशारे में जवाब देते रहते हैं, बुझे वाला सब बुझता। तेजस्वी के इस बयान के बाद सवाल उठने लगा है कि क्या फिर से बिहार में बड़ा सियासी खेला होने वाला है?