ब्रेकिंग न्यूज़

नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड राजस्व सेवा संवर्ग का उपमुख्यमंत्री पर हमला, नियम संशोधन और भूमि सर्वे पर उठाए सवाल

Home / politics / Bihar Politics: आखिर ऐसा क्या हुआ कि बीच सड़क पर फूट-फूटकर रोने लगे...

Bihar Politics: आखिर ऐसा क्या हुआ कि बीच सड़क पर फूट-फूटकर रोने लगे RJD विधायक, कहीं तेजप्रताप का खौफ तो नहीं?

09-Dec-2024 02:21 PM

By Ganesh Samrat

PATNA: बिहार में विधानसभा चुनाव को अब कुछ ही समय शेष रह गया है। ऐसे में विधानसभा सीटों पर दावे भी ठोके जाने लगे हैं। आरजेडी चीफ लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने इस बार हसनपुर सीट से बदले महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। उनके इस ऐलान के बाद महुआ से आरजेडी विधायक मुकेश रोशन की परेशानी बढ़ती दिख रही है। सीट जाने के डर से मुकेश रोशन खौफ में हैं। खौफ भी ऐसा कि मुकेश रोशन बीच सड़क पर फूट-फूटकर रोने लगे।


दरअसल, समस्तीपुर के हसनपुर सीट से विधायक और लालू प्रसाद के बेटे तेजप्रताप यादव ने रविवार को महुआ विधानसभा से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। तेजप्रताप ने कहा कि उन्होंने महुआ में सड़क और अस्पताल बनवाया है और महुआ का विकास करने का काम किया है। महुआ से हम चुनाव नहीं लड़ेंगे तो और कौन लड़ेगा? तेजप्रताप के इस ऐलान के बाद महुआ सीट से आरजेडी विधायक मुकेश रोशन को उनकी सीट जाने का डर सताने लगा है। उनका डर वाजिब भी है, क्योंकि  किसी और ने नहीं बल्कि पार्टी के चीफ लालू प्रसाद के बड़े बेटे ने उनकी सीट से चुनाव लड़ने का जो एलान कर दिया है।


टिकट कटने के डर से सहमें महुआ विधायक मुकेश रोशन ने कहा है कि तेजप्रताप यादव पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े बेटे हैं, वह जहां से चुनाव लड़ना चाहेंगे लड़ेंगे, उनको कौन रोक सकता है। टिकट कटने के सवाल पर आरजेडी विधायक ने भारी मन से कहा कि पार्टी का जो निर्णय होगा उन्हें मंजूर है। तेजप्रताप यादव लालू प्रसाद के बेटे हैं उनसे मैं अपनी तुलना कैसे कर सकता हूं, मैं एक छोटा सा कार्यकर्ता हूं?


उन्होंने कहा कि अगर चुनाव नहीं लड़ेंगे तो गांव जाकर खेत थोड़े ही न जोतेंगे, हम भी डॉक्टर हैं जाकर क्लिनीक चलाएंगे। जनता की सेवा करने के लिए और भी बहुत से तरीके हैं। पार्टी चीफ लालू प्रसाद, तेजस्वी यादव और महुआ की जनता के सहयोग से सदन में जाने का मौका मिला। 24 घंटे जनता और पार्टी की मजबूती के लिए काम करता हूं। अब पार्टी जो भी निर्णय लेगी उसपर खरा उतरने की कोशिश करेंगे।


टिकट कटने के खौफ से सहमें महुआ विधायक मुकेश रोशन बीच सड़क पर फूट-फूटकर रोने लगे। विधायक के रोने की तस्वीरें भी सामने आई हैं। तेजप्रताप के एलान के बाद मुकेश रोशन खुलकर कुछ बोल तो नहीं पा रहे हैं हालांकि इतना जरूर कह रहे हैं कि तेजप्रताप यादव पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद के बेटे हैं, वह चाहें तो बिहार के किसी भी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं और अगर जरूरत पड़ी तो राजनीति छोड़कर एक बार फिर से वह अपनी डॉक्टरी फिर से शुरू कर देंगे।





फर्स्ट बिहार/ झारखंड के लिए पटना से गणेश सम्राट की रिपोर्ट..