बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
16-Oct-2025 11:48 AM
By FIRST BIHAR
Bihar News: किशनगंज जिले में AIMIM के विधायक और पार्टी प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के छोटे भाई अकबरुद्दीन ओवैसी गुरुवार को किशनगंज व्यवहार न्यायालय में पेश हुए। वे एसीजीएम फर्स्ट शारदा की अदालत में वर्ष 2015 में दर्ज भड़काऊ भाषण मामले में अपना बयान दर्ज कराने पहुंचे।
दरअसल, यह मामला 4 अक्टूबर 2015 का है, जब कोचाधामन प्रखंड के सोनथा हाई स्कूल मैदान में एक चुनावी जनसभा के दौरान अकबरुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस बयान के बाद तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कोचाधामन थाना में उनके विरुद्ध मामला दर्ज कराया था।
अकबरुद्दीन ओवैसी इस मामले में पहले से जमानत पर थे। उनके अधिवक्ता ओम कुमार कर्ण ने बताया कि GR 1680/2015 केस में गुरुवार को ओवैसी ने अदालत के समक्ष भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 313 के तहत अपना बयान दर्ज कराया।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शिशिर कुमार दास ने कहा कि अब मामले की अगली सुनवाई के बाद न्यायालय निर्णय सुनाएगा। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि आगे ऐसी बयानबाजी से किशनगंज की गंगा-जमुनी तहजीब को ठेस नहीं पहुंचेगी। वहीं, मीडिया के सवालों से बचते हुए अकबरुद्दीन ओवैसी बिना किसी टिप्पणी के कोर्ट परिसर से निकल गए।